विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

पीएम मोदी की मिमिक्री कर सुर्खियों में आए श्याम रंगीला हुए लाफ्टर शो से बाहर...

रंगीला ने बताया, "मुझे मिमिक्री के लिए ही इस शो से जुड़ने का मौका मिला था और मैंने अपनी पहली प्रस्तुति में मोदी जी और राहुल गांधी की मिमिक्री की थी, लेकिन चैनल ने मुझे कोई और एक्ट करने के लिए कहा. हां, बाद में मुझे बताया गया कि मैं मोदी की मिमिक्री नहीं कर सकता, लेकिन राहुल की कर सकता हूं."

पीएम मोदी की मिमिक्री कर सुर्खियों में आए श्याम रंगीला हुए लाफ्टर शो से बाहर...
श्याम रंगीला पीएम मोदी की मिमिक्री करने में माहिर हैं.
  • टीवी पर नया दिखाया जाएगा श्याम रंगीला का पीएम की मिमिक्री वाला हिस्सा
  • 'द ग्रेंट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से बाहर हुए श्याल रंगीला
  • मुझे नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की मिमिक्री करने से रोका गया: श्याम
नई दिल्ली: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लाफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के प्रतिभागी कॉमेडियन श्याम रंगीला इन दिनों अपने मिमिक्री एक्ट की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही के दिनों में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें श्याम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करते दिख रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चैनल ने उन्हें शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करने से साफ तौर पर मना कर दिया था.   

पढ़ें: VIDEO: इन्होंने की पीएम मोदी की ऐसी मिमिक्री कि ठहाके मार हंस पड़े अक्षय कुमार

राजस्थान के रहने वाले श्याम रंगीला को मोदी और राहुल की मिमिक्री में महारत हासिल है, लेकिन पाबंदी के कारण अपनी कला पेश करना उनके लिए मुश्किल हो गया. रंगीला ने बताया, "मुझे मिमिक्री के लिए ही इस शो से जुड़ने का मौका मिला था और मैंने अपनी पहली प्रस्तुति में मोदी जी और राहुल गांधी की मिमिक्री की थी. लेकिन चैनल ने मुझे कोई और एक्ट करने के लिए कहा. हां, बाद में मुझे बताया गया कि मैं मोदी की मिमिक्री नहीं कर सकता, लेकिन राहुल की कर सकता हूं."

उन्होंने बताया, "तब मैंने अलग स्क्रिप्ट तैयार की, लेकिन कुछ दिनों के बाद मुझे राहुल गांधी की मिमिक्री करने से भी मना कर दिया गया. अंत में मैंने सिर्फ दो दिन की रिहर्सल के बाद अपनी असल आवाज में एक्ट किया और मैं शो से बाहर हो गया."
 

A post shared by Shyam Rangeela (@shyamrangeela) on


रंगीला का कहना है कि इतने बड़े शो का हिस्सा बनना उनके लिए किसी बड़े सपने जैसा था. लेकिन यह एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ, क्योंकि उन्हें वह नहीं करने दिया गया, जो करना चाहते थे.

रंगीला की मोदी की मिमिक्री का यह मामला तब चर्चा में आया, जब शो की पूर्व जज मल्लिका दुआ ने एक वीडियो साझा कर उसमें अक्षय की टिप्पणियों के बारे में सवाल खड़े किए. यह वीडियो एक महीने पहले शूट हुए एपिसोड का ही एक लीक हुआ हिस्सा है, जिसका कभी भी स्टार प्लस ने प्रसारण नहीं किया.

पढ़ें: मल्लिका दुआ से कुछ ऐसा बोले अक्षय कुमार कि भड़क गए उनके पापा...

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्लिका दुआ के साथी जज जाकिर खान, अक्षय कुमार को बता रहे हैं कि वे भी मोदी के एक्ट के लिए रंगीला की सराहना करते हुए बेल बजाएंगे. इसके बाद अक्षय कहते हैं, "मल्लिकाजी आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं." मल्लिका और उनके पिता व वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने बुधवार को अक्षय के इस बयान की निंदा की और उनसे माफी मांगने को कहा.

VIDEO: गीतकार इरशाद कामिल से खास मुलाकात   ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shyam Rangeela, The Great Indian Laughter Challenge, Narendra Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com