अमिताभ बच्चन का क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी पर धमाल मचा रहा है. इस शो को काफी पसंद किया जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसे देखना पसंद करता है. अमिताभ बच्चन के शो में उनके नाती अगस्त्य नंदा अपनी फिल्म इक्कीस के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं. अगस्त्य के साथ शो में जयदीप अहलावत, श्वेता नंदा, सिमर भाटिया और नव्या नंदा आएंगे. इस शो में जयदीप और अगस्त्य हॉट सीट पर बैठे थे. इस दौरान जयदीप ने अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल पूछा कि उनकी बोलती बंद हो गई. शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
किसे पड़ती है घर पर डांट
जयदीप अहलावत अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि घर पर जयाजी से सबसे ज्यादा डांट किसे पड़ती है.उसके बाद बिग बी अगस्त्य की तरफ इशारा करके पूछते हैं. वो हंसने लगते हैं. ऑडियंस में बैठी श्वेता हाथ उठाती हैं और बिग बी बोलते हैं- श्वेता.उसके बाद श्वेता कहती हैं मुझे और पापा को. श्वेता की ये बात सुनकर सब हंसने लगते हैं. बिग बी कहते हैं श्वेता घर चलना फिर बताते हैं. कौन बनेगा करोड़पति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, इमोशनल हुए फैंस
अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस की बात करें तो ये 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई करके सभी को चौंका दिया है. फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है. इसके साथ ही ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. वो 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखकर फैंस बहुत इमोशनल हो रहे हैं. ये फिल्म वीकेंड पर भी शानदार कमाई करने वाली है. इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर को कड़ी टक्कर दे रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं