विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का शिवांगी को लेकर फिर गंदे बोल- बोलीं- 'हर्षद को कर रही यूज'

‘लॉक अप 2’ में एक बार फिर से शिल्पा शिंदे ने शिंवागी और हर्षद के रिश्ते को लेकर के कमेंट कर दिया है.

शिल्पा शिंदे का शिवांगी को लेकर फिर गंदे बोल- बोलीं- 'हर्षद को कर रही यूज'
शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर शिवांगी और हर्षद पर किया कमेंट

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' में आज शनिवार को जजमेंट डे टेलीकॉस्ट होने वाला है. जिसमें उर्फी जावेद और हिना खान आए हैं. हाल ही में एपिसोड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर की है, जिसमें एक बार फिर से शिल्पा शिंदे ने शिवांगी और हर्षद पर अपना निशाना साधा है. वीडियो में हिना खान और उर्फी जावेद शो के कंटेस्टेंट से कुछ सवाल पूछते हैं. पहला सवाल उर्फी पूछती है कि 'आप सब में से सबसे डेंजरस प्लेयर कौन है?' जिसमें वरूण शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं. 

शिल्पा शिंदे पर हिना का वार

इस पर हिना खान बोलती हैं कि ट्रेनिंग चाहिए तुम लोगों को किससे लाइफ में डरना चाहिए और किससे नहीं डरना चाहिए. इसी तरह से कई सवालों का सिलसिला आगे बढ़ता है. जिसके बाद फराह और रितेश हर्षद से पूछते हैं कि,  इस वीक शिवांगी ने तो अपनी सोलो उड़ान भर ली. आप अपनी सोलो उड़ान कब भरेंगे जिस पर हर्षद बोलते हैं होपफुली मौका मिला तो. जिस पर रितेश बोलते हैं, अरे मौका कितने मौके दे हम तुमको. 

ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'

शिवांगी- हर्षद को यूज कर रही है

इस पर राम कपूर ने बोला कि हर्षद तू सिर्फ शिवांगी के लिए खेल रहा है. जिसके बाद आकांक्षा बोलती हैं कि, आप जितना ज्यादा कोशिश कर रहे हो ये जस्टिफाई करने की कि हम सिर्फ दोस्त हैं वो और उतना सबको हिट कर रहा है की नहीं भाई उससे भी ज्यादा. बस इसके बाद शिल्पा शिंदे एक कमेंट करती हैं. जिसमें वो बोलती हैं कि मुझे लगता है कि शिवांगी- हर्षद को यूज कर रही है. 

ये पहली बार नहीं है जब शिल्पा ने शिवांगी और हर्षद को लेकर के इस तरह का कोई कमेंट किया है. शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट पर वो अपनी तीखे जवाबों का हमला करती रहती हैं. जिस पर हिना खान ने कंटेस्टेंट को सलाह दी है कि आप सब लोग ऐसे सीढ़ी बन के किसी को ऊपर चढ़ा रहे हैं, वो अगर किंग है तो आप किंग मेकर है. दो नोट सर्व थिंग्स ओन आ प्लेटर. 

आज इस शो से एक कंटेस्टेंट टर्मिनेट होगा. अब देखते हैं ये 5 कंटेस्टेंट किस साथी को टर्मिनेट करेंगे.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Television, Lock Upp 2, Shilpa Shinde, Hina Khan, Shivangi Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com