विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

Shehnaaz Gill ने जस्टिन बीबर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स ने कहा- स्वैग की दुकान..देखें Video

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जस्टिन बीबर के गाने पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में शहनाज का स्वैग देखने लायक है.

Shehnaaz Gill ने जस्टिन बीबर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स ने कहा- स्वैग की दुकान..देखें Video
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) फोटो
  • शहनाज गिल ने किया जस्टिन बीबर के गाने पर डांस
  • वीडियो में दिखाई दिया स्वैग
  • 'बिग बॉस 13' से मिली थी पॉपुलैरिटी
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पॉपुलैरिटी में बहुत इजाफा हुआ है. अब देश के कोने-कोने में लोग शहनाज को पहचानते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो देखने को बेताब रहते हैं. इसी क्रम में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जस्टिन बीबर के गाने पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में शहनाज (Shehnaaz Gill) का स्वैग देखने लायक है. वे जिस तरह से परफॉर्म कर रही हैं, वह उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है.

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Justin Bieber) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर अभी तक लाखों में व्यूज आ चुके हैं. हजारों की संख्या में कमेंट्स भी शहनाज (Shehnaaz Gill Dance Video) की वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. शहनाज के इस वीडियो पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन ने शहनाज की वीडियो पर लिखा है, “स्वैग की दुकान”. तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “हमें आपकी रील्स बहुत पसंद आती है. प्लीज ज्यादा से ज्यादा रील बनाएं”. इतना ही नहीं, एक फैन ने तो शहनाज को 'ट्रेंडिंग क्वीन' तक कह दिया है.   

हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘Bailaconmigo' गाने पर नाइट सूट में डांस करती नजर आई थीं. वीडियो में शहनाज बड़े ही क्यूट तरीके से डांस करती हुई दिखाई दी थीं. शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में काफी पसंद किया गया था. उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को लोगों से भरपूर प्यार मिला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Dance Video, Shehnaaz Gill Justin Bieber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height