विज्ञापन

चंद्रकांता की विषकन्या शब्या 58 साल की उम्र में भी दिखती हैं बला की खूबसूरत, बॉलीवुड के खूंखार विलेन के घर की है बहू, बिता रही है ऐसी जिंदगी

TV की जानी-मानी हस्ती कृतिका देसाई उन ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने दशकों पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी करिश्माई मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं. चंद्रकांता ने कृतिका को बड़ी पहचान दी.

चंद्रकांता की विषकन्या शब्या 58 साल की उम्र में भी दिखती हैं बला की खूबसूरत, बॉलीवुड के खूंखार विलेन के घर की है बहू, बिता रही है ऐसी जिंदगी
शब्या 58 साल की उम्र में भी दिखती हैं बला की खूबसूरत
नई दिल्ली:

32 साल पहले आए टीवी के पॉपुलर शो चंद्रकांता को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था. इस शो का हर किरदार और कलाकार लोगों के फेवरेट बन गए थे. इस शो की विषकन्या शव्या तो आपको याद ही होगी. क्या आप जानते है कि चंद्रकांता की शब्या आज कहा हैं? एक्ट्रेस कृतिका देसाई ने इस शो में शव्या का रोल निभाया था. अपनी बड़ी-बड़ी आंखें और तीखे नैन-नक्श से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शव्या उर्फ कृतिका आज कहा हैं? चलिए जानते हैं.

टीवी पर अपने किरदारों से कमाई शोहरत

TV की जानी-मानी हस्ती कृतिका देसाई उन ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने दशकों पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी करिश्माई मौजूदगी से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं. चंद्रकांता ने कृतिका को बड़ी पहचान दी. इसके बाद भी वह कई शोज का हिस्सा रहीं, जिसे खूब पसंद किया गया.

यह भी पढ़ें - Rajesh Khanna Bungalow: एक बंगला, तीन सुपरस्टार, तीनों को किया बर्बाद, जानिए शापित बंगले की कहानी

'राम मिलाई जोड़ी', 'शक्ति', 'पंड्या स्टोर', 'लिपस्टिक' और ऐसे ही कई अन्य शो में अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जानी और पसंद की गईं. TV शो 'उतरन' के लिए उन्होंने अपना बाल तक मुंडवा लिया था.

गब्बर के भाई से शादी

कृतिका ने बॉलीवुड के गब्बर अमजद खान के भाई इम्तियाज खान से शादी की थी. इम्तियाज भी एक एक्टर और डायरेक्टर थे. जब कृतिका से इम्तियाज की शादी हुई उस वक्त वो 41 साल के थे और कृतिका 23 साल की थीं. दोनों एक फिल्म के सिलसिले में मिले थे, जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली. उम्र का फासला भी उनके बीच नहीं आया.

यह भी पढ़ें - Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

कोरोना महामारी के दौरान इम्तियाज की मौत हो गईं. अब कृतिका अपनी बेटी आयशा के साथ रहती हैं.

अब भी दिखती हैं ग्लैमरस

58 साल की कृतिका आज भी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल में इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में वह पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में रिल्स बनाती नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस और स्टाइल देख लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com