विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2022

सपना चौधरी की हुई तबीयत खराब, अपने फैंस के साथ साझा किया खास नोट... 

सपना चौधरी ने हाल ही में एक नोट साझा किया है. इस नोट में वे अपनी हेल्थ की अपडेट दे रही हैं. इस नोट में वे फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दे रही हैं.

सपना चौधरी की हुई तबीयत खराब, अपने फैंस के साथ साझा किया खास नोट... 
सपना चौधरी की हुई तबीयत खराब
नई दिल्ली:

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने देसी अंदाज से तो हर एक का दिल ही जीत लेती हैं. सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से धूम मचाने वाली सपना फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने एक नोट फैंस के साथ साझा किया है. इस नोट को पढ़ने के बाद उनके फैंस थोड़ा मायूस हो गए हैं. फिलहाल तो बता दें कि सपना चौधरी की तबीयत खराब हो गई है. जिसे लेकर उन्होंने फैंस के साथ एक खास नोट भी शेयर किया है.

सपना चौधरी की हो गई है तबीयत खराब
सपना चौधरी ने हाल ही में एक नोट साझा किया है. इस नोट में वे अपनी हेल्थ की अपडेट दे रही हैं. इस नोट में वे फैंस को बता रही हैं कि उनकी हेल्थ ठीक ना होने की वजह से वे अपडेट नहीं रह पाएंगी. इस पोस्ट में उन्होंने ये तो नहीं बताया कि आखिर सपना को हुआ क्या है, लेकिन फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. बता दें कि कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं है वे पहले भी कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुकी हैं.

a7gcrf3o

sapna choudhary

बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं सपना चौधरी के गाने 
आपको बता दें कि सपना चौधरी अपने नए गाने 'लाल दुपट्टा' को लेकर इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. इस गाने में सपना का धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है. वहीं इससे पहले उनका गाना 'हिचकी' और 'बींदणी' रिलीज हुआ था. फैंस ने भी सपना के इन म्यूजिक वीडियोज़ पर जमकर प्यार लुटाया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Age, Sapna Choudhary Viral Video सपना चौधरी, Sapna Choudhary Latest Video, Sapna Choudhary Health, Sapna Choudhary Health Update, Sapna Choudhary Instagram, Sapna Choudhary Net Worth, Sapna Choudhary Viral Dance Video, Sapna Choudhary Haryanvi Songs List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com