म्यूजिक इंडस्ट्री में टैलेंट्स की कमी नहीं है. टीवी पर भी कई रियलिटी शोज आते हैं, जो बेहतरीन सिंगर्स को अपनी गायिकी दुनिया तक पहुंचाने का मौका देते हैं. अलग-अलग फील्ड के कुछ जाने-माने लोगों ने भी संगीत के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई है और उन्हीं लोगों में एक नाम और जुड़ने जा रहा है. बता दें कि मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर साजन शाह भी अब सिंगर बन गए हैं. वे जल्द ही अपना नया गाना 'जूनून' लेकर आ रहे हैं, जिसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. उनके इस पोस्टर को मिल रहे प्यार को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना भी लोगों को खूब पसंद आने वाला है.
साजन शाह एक मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो अब तक अपनी स्पीच से लाखों-करोड़ों लोगों को इंस्पायर करते आए हैं. ऐसे में उन्हें म्यूजिक का ख्याल कैसे आया, इस पर बात करते हुए वे कहते हैं, 'संगीत हमेशा से मेरा प्यार रहा है. म्यूजिक मुझे सुकून देता है. इसलिए मैं हमेशा संगीत में कुछ करना चाहता था क्योंकि इससे मुझे अंदरूनी तौर पर शांति मिलती है'. साथ ही साजन यह भी कहते हैं कि यह उनका पहला और आखिरी गाना नहीं होगा. इसके बाद भी वे कई गाने लेकर आने वाले हैं. फिलहाल में अपने डेब्यू सॉन्ग को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साजन शाह अपने नए गाने 'जूनून' को लेकर कहते हैं, 'मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी तरह लोगों को गाने का हर शब्द पसंद आएगा. मुझे बचपन से ही गाने का शौक था और मैंने क्लासिकल म्यूजिक में 8 साल की ट्रेनिंग भी ली है. तो हां, प्यार अब भी बरकरार है. आप अपने पहले प्यार को कैसे भूल सकते हैं?'. बता दें, जूनून एक मोटिवेशनल सॉन्ग है, जिसके कंपोजर और राइटर विवेक वर्मा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं