सिनेमा और टीवी के लिए 90 का दशक सबसे शानदार रहा है. एक तरफ सिनेमा को नए स्टार्स मिले तो वहीं इस दशक में टीवी पर बेहतरीन सीरियल की भरमार हो गई थी. बात करेंगे दूरदर्शन के उस सीरियल की जिसने व्यूअरशिप में सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस सीरियल की शूटिंग एक 65 साल पुराने बंगले में हुई थी और इसमें 54 कलाकारों ने काम किया था, जिसमें से 12 कलाकारों का निधन हो चुका है. इस सीरियल को रामायण और महाभारत की तरह बड़े ही चाव से देखा जाता था. इस शो ने टीवी पर लगातार पांच साल तक अपना दबदबा बनाए रखा था. आइए जानते हैं इस पॉपुलर टीवी शो के बारे में, जिसमें कई बॉलीवुड एक्टर्स भी नजर आए थे.

कौन सा है यह सीरियल ?
बात हो रही है टीवी सीरियल जुनून की, जो साल 1994 में टेलीकास्ट हुआ था. पांच साल तक चलने वाले इस शो के 510 एपिसोड ऑन एयर हुए थे. जुनून ने 90 के दशक में सबसे लंबे चलने वाले सीरियल का रिकॉर्ड बनाया था. इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मंगल ढिल्लन, फरीदा जलाल, अर्चना पूरन सिंह, शशि पुरी, सईद जाफी, नीना गुप्ता, किट्टू गिडवानी, टॉम ऑल्टर, हेमंत बिर्जे, नीलिमा अजीम, स्मिता जयकर, रंजीत, राजेश खट्टर, कल्पना अय्यर, अजीत वचानी और विजयेंद्र घाटगे का नाम शामिल है. सीरियल की कहानी आदित्य धनराज और सुमेर राजवंश के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, यह दोनों बिजनेस में एक-दूजे के कंपीटिटर थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

दुनिया में नहीं रहे ये 12 सितारे
जुनून सीरियल में काम कर चुके सईद जाफरी, रविंद्र कपूर, दीना पाठक, मंगल ढिल्लन, नवीन निश्चल, सुरेश चटवाल, टॉम ऑल्टर, शिवराज, मोहन गोखले, गेविन पैकर्ड, अजीत वचानी, और वीरेंद्र राजदान का निधन हो चुका है. कोई बीमारी के चलते तो कई कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह गया था. सीरियल की शूटिंग नागी विला स्थित बंगले में हुई. बता दें, जुनून का टेलीकास्ट प्राइम टाइम में होता था और शो इतना हिट हुआ कि दोपहर में इसके एपिसोड रिपीट होते थे, जिससे इसकी व्यूअरशिप में बड़ा उछाल आया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं