1 फरवरी 2024 को इजीडी इन द हाउस और क्रिस्टल फॉरेल का गाना 'एडिक्टेड' यूएई के स्पॉटिफ़ाई टॉप 200 चार्ट्स में तीसरे नंबर पर आ कर दुनिया का सबसे पहला चार्ट किया जाने वाला कोंकणी गीत बन गया है. इस गाने ने टेलर स्विफ्ट और द वीकेंड जैसे विश्व विख्यात नामों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ इजीडी और क्रिस्टल दोनों पहले कोंकणी कलाकार बन गए हैं, जिनका गाना किसी ऑफिसियल चार्ट के अंदर आया हो. और एडिक्टेड सबसे पहला चार्ट करने वाला कोंकणी गीत बन गया है. यही नहीं, यह गाना दुनिया का सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय चार्ट पर आने वाला कोंकणी गाना भी बन गया है. कोंकणी भाषा की अगर बात करे तो यह गोवा में बोला जाने वाला स्थानीय भाषा है.
'एडिक्टेड' सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म स्पॉटिफ़ाई पर धूम मचा रहा है. इस गाने को लगभग तीस हजार लोगों ने इसके रिलीज होने के चंद घंटों में ही स्ट्रीम कर लिया और इसी के साथ एडिक्टेड गाने ने स्पॉटिफ़ाई यूएई चार्ट्स पर तीसरा स्थान हासिल करके कोंकणी जगत में एक नया इतिहास रच दिया. एडिक्टेड गाने की म्यूजिक की हम अगर बात करे तो कोंकणी जगत के इतिहास में ऐसा साउंड पहली बार सुनने को मिला है. इजीडी और क्रिस्टल के इस गाने में संगीत बॉलीवुड सिंगर/सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर विवेक वर्मा ने दिया है. विवेक सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो से लेकर अन्य कई बड़ी फ़िल्मो में अपना संगीत दे चुके हैं.
इजीडी और क्रिस्टल ने अपने प्रतिभा और मेहनत से एक नया इतिहास रचा है, जो न केवल उनके लिए बल्कि कोंकणी भाषा के श्रोताओं के लिए भी गौरव की बात है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं