विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

इतनी बदल गई हैं 'सबकी लाडली बेबो' की एक्ट्रेस शिवशक्ति, 16 साल की उम्र में 'बेबो' का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल

टीवी पर चुलबुली और क्यूट सी दिखने वाली बेबो यानी शिवशक्ति अब काफी ग्लैमरस नजर आने लगी हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रखती हैं.

इतनी बदल गई हैं 'सबकी लाडली बेबो' की एक्ट्रेस शिवशक्ति, 16 साल की उम्र में 'बेबो' का किरदार निभाकर जीता था फैंस का दिल
इतनी बदल गई हैं सबकी लाडली बेबो एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

आपको स्टार प्लस का शो ‘सबकी लाडली बेबो' तो याद ही होगा. इस शो में नजर आई क्यूट सी ‘बेबो' आज काफी ज्यादा बदल चुकी हैं. एक यंग आर्टिस्ट के तौर पर इस शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बेबो यानी शिवशक्ति सचदेव आज काफी अलग नजर आती हैं. टीवी पर चुलबुली और क्यूट सी दिखने वाली बेबो यानी शिवशक्ति अब काफी ग्लैमरस नजर आने लगी हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रखती हैं.

साल 1993 में जन्मी शिवशक्ति ने महज 16 साल की उम्र में सीरियल 'सबकी लाडली बेबो' में लीड रोल निभाया था. ये शो साल 2009 से 2011 तक चला. इस शो में शिवशक्ति के किरदार को खूब पसंद किया गया और इसी के साथ उन्हें घर-घर में पहचान मिली.

इसके बाद शिवशक्ति सीरियल 'अफसर बिटिया' और 'दिया और बाती हम'  सहित कई शोज में नजर आईं.

शिवशक्ति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन फॉलोवर्स हैं. अक्सर एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को हैरान कर देती हैं.

एक बार अपने बर्थडे पर शिवशक्ति ने टॉपलेस होकर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में  उन्होंने फूलों का गुलदस्ता अपना आगे रखा था. इस तस्वीर को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की.

बाथरूम पिक्चर्स शेयर कर भी एक्ट्रेस चर्चा में आ गई थीं. शिवशक्ति अक्सर ऐसी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivshakti Sachdev, Sabki Ladli Bebo, शिवशक्ति सचदेव, Sabki Ladli Bebo Serial, Sabki Ladli Bebo Serial Update, Sabki Ladli Bebo News, Sabki Ladli Bebo Actress, Actress, Tv Actress, Serial Actress, Bebo, Bebo Serial, Actress Transformation, Tv Serial Update, Ndtv Hindi, Ndtv News, Ndtv India, Ndtv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com