विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

रुबिना दिलैक ने कैटरीना कैफ के गाने पर यूं किया डांस, Throwback Video खूब मचा रहा है धूम

रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैटरीना कैफ के गाने 'नचदे ने सारे' सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

रुबिना दिलैक ने कैटरीना कैफ के गाने पर यूं किया डांस, Throwback Video खूब मचा रहा है धूम
रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • रुबिना दिलैक ने कैटरीना कैफ के सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • स्टेज पर शानदार अंदाज में थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
  • रुबिना दिलैक का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी की छोटी बहू और 'शक्ति' यानी रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं. बिग बॉस 14 में रहते हुए भी रुबिना दिलैक लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. इससे पहले रुबिना दिलैक ने अपनी एक्टिंग से भी लोगों का खूब दिल जीता है. वहीं, उनके फोटो और वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि रुबिना डांस में भी नंबर वन हैं. उनका एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैटरीना कैफ के गाने 'नचदे ने सारे' सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 

रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में एक्ट्रेस रेड टॉप और गोल्डन लहंगा पहने जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के इस डांस परफॉर्मेंस को लेकर उनके फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. रुबिना दिलैक के वीडियो में उनके स्टेप्स, एक्सप्रेशंस और एनर्जी काफी लाजवाब लग रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रुबिना दिलैक के वीडियो ने इस कदर धमाल मचाया हो.

बता दें, एक्ट्रेस रुबिना दिलैक  (Rubina Dilaik) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रुबिना दिलैक ने टीवी सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. इस  सीरियल के जरिए ही उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा. छोटी बहू के दो सीजन में आने के बाद रुबिना दिलैक ने 'शक्ति: अस्तित्व का एहसास' में मुख्य भूमिका अदा की, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. शक्ति के बाद से ही रुबिना दिलैक बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik Dance On Katrina Kaif Song, Katrina Kaif, Rubina Dilaik Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com