विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2021

दिवाली पर दोस्तों के साथ रश्मि देसाई ने खूब की मस्ती, दिव्या अग्रवाल भी आईं नजर, देखें Photos

बॉलीवुड समेत टीवी सितारों ने भी इस बार दिवाली को खूब एन्जॉय किया. छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी दिवाली की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी दिवाली पार्टी की झलक दिखाई है.

दिवाली पर दोस्तों के साथ रश्मि देसाई ने खूब की मस्ती, दिव्या अग्रवाल भी आईं नजर, देखें Photos
रश्मि देसाई ने शेयर कीं फोटोज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड समेत टीवी सितारों ने भी इस बार दिवाली को खूब एन्जॉय किया है. छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी दिवाली की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी दीवाली पार्टी की झलक दिखाई है. रश्मि दिवाली पार्टी में परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान रश्मि को ट्रेडिशनल अवतार में देखा जा रहा है. रश्मि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली पार्टी की ये खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे जमकर धमाल मचाती नजर आ रही हैं.

रश्मि देसाई की दिवाली फोटोज वायरल 

फोटोज में रश्मि ने स्काई ब्लू कलर का स्लीवलेस कुर्ता पहना है और नेट का दुपट्टा कैरी किया है. दिवाली की तस्वीरों में वे बेहद खुश नजर आ रही हैं. उनकी प्यारी मुस्कान उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रही है. रश्मि ने दिवाली पार्टी की कुल दस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनकी दोस्त और प्रोड्यूसर निवेदिता बसु, एक्टर तनुज विरवानी और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल भी नजर आ रही हैं. 

रश्मि की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'मीठू यू आर सो क्यूट'. फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर ब्यूटीफुल और क्यूट लिखकर भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि रश्मि देसाई को उनके पहले सीरियल 'उतरन' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी, जिसके बाद वे टीवी की मशहूर अभिनेत्री बन गई थीं. वहीं बिग बॉस 13 में भी लोगों ने रश्मि को खूब नोटिस किया और इस शो की बदौलत उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Rashami Desai Photos, Rashami Desai Latest Photos, Rashami Desai Diwali Party, Rashami Desai Diwali Photos, Divya Agrawal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com