विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2021

शादी से पहले राहुल वैद्य ने डेडिकेट किया दिशा को 'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो' गाना, वायरल हुआ Video

बिग बॉस सीजन 14 से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुके राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ हाल ही में अपनी शादी की डेट का ऐलान किया था.

शादी से पहले राहुल वैद्य ने डेडिकेट किया दिशा को 'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो' गाना, वायरल हुआ Video
राहुल वैद्य और दिशा परमार
  • राहुल दिशा ने करवाया हैंड इम्प्रेशन
  • 16 जुलाई को बंधेंगे शादी के बंधन में
  • कोरोना संक्रमण के चलते 50 लोग ही होंगे शादी में शामिल
नई दिल्ली:

बिग बॉस सीजन 14 से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुके राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ हाल ही में अपनी शादी की डेट का ऐलान किया था. बिग बॉस के घर के अंदर ही राहुल ने दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद दोनों काफी पॉपुलर हो चुके हैं. वहीं बीते दिनों राहुल वैद्य ने खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट दिया था जिसमें उन्होंने दिशा के साथ शादी की डेट का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि वे 16 जुलाई को शादी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें सबका आशीर्वाद चाहिए. राहुल अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उन्होंने स्पेशल परफॉरमेंस देने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

दिशा के लिए गाया खास गाना 
जैसे-जैसे राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की डेट करीब आ रही है दोनों ही काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने हैंड इम्प्रेशन भी करवाया था. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को भावना जरसा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल होने वाली पत्नी के लिए फिल्म फना का गाना 'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. फैंस को दोनों का केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए भावना लिखती हैं कि "राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जिंदगी भर के वादे पर मुहर लगाने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़ने से बेहतर गिफ्ट क्या होगा."

कोरोना संक्रमण के चलते 50 लोग ही होंगे शादी में शामिल 
आपको बता दें कि दिशा और राहुल की शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे. शादी की तैयारियां जोर-शोरों से चल रह हैं. सूत्रों की माने तो संगीत सेरेमनी में विंदू दारा सिंह, अली गोनी और मीका सिंग जैसे सितारे भी परफॉर्म करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Parmar, Disha Parmar And Rahul Vaidya, Disha Parmar Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com