विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

Guru Purnima Video: जब कृष्ण ने राधा को चुना अपना गुरु, प्रेम की पेश की अनोखी मिसाल

Viral Video: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के मौके पर स्टार भारत के शो 'राधा-कृष्ण (Radha Krishn)' में श्रीकृष्ण चुनेंगे राधा को अपना गुरु, जानें क्या है वजह...

Guru Purnima Video: जब कृष्ण ने राधा को चुना अपना गुरु, प्रेम की पेश की अनोखी मिसाल
गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर श्रीकृष्ण चुनेंगे राधा को अपना गुरु
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकृष्ण चुनेंगे राधा को अपना गुरु
  • श्रीकृष्ण ने प्रेम की देवी राधा रानी को बताया सर्वश्रेष्ठ गुरु
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

स्टार भारत के पॉपुलर टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण (Radha Krishn)' में इस बार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कृष्ण अपनी लीला फिर दिखाने वाले हैं. टेलीविजन सीरियल्स में भी गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के मौके पर राधा और कृष्ण मिलकर समाज में गुरु का महत्व बताएंगे. इस बार श्रीकृष्ण प्रेम की देवी राधा रानी को अपना गुरु चुनेंगे. सीरियल 'राधा कृष्ण' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को स्टार भारत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में श्रीकृष्ण कह रहे हैं, जो गुरु जीवन में ज्ञान का स्त्रोत हो वो सबसे ज्येष्ठ है, लेकिन जो गुरु जीवन में प्रेम का स्त्रोत हो वो गुरु सर्वश्रेष्ठ है.

धर्मेंद्र अपने तबेले में काम करते आए नजर, बोले- भैंसों के साथ भैंस बनना पड़ता है- देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए स्टार भारत ने कैप्शन में लिखा, 'गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन अवसर पर, कृष्ण चुनेंगे 'प्रेम की देवी राधा' को अपना गुरु!' सीरियल 'राधा कृष्ण (Radha Krishn)' में राधा और कृष्ण की शाश्वत प्रेम कहानी पर इस बार गुरु का रंग चढ़ेगा, जो उनके प्रेम को और गहरा बनाने का काम करेगा. 

भूत बनकर को-स्टार्स को डराती नजर आई ये एक्ट्रेस, वायरल हो गया धांसू Video

'राधाकृष्ण (RadhaKrishn)' में सुमेध मुदगलकर (Sumedh Mudgalkar) कृष्ण का किरदार निभा रहे हैं जबकि राधा के रोल में मल्लिका सिंह (Mallika Singh) हैं. भव्य शो 'राधाकृष्ण' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी हैं, और वे टेलीविजन पर इसी तरह के भव्य शो बनाने के लिए पहचाने जाते हैं. ये शो दर्शकों में काफी पॉपुलर है. दर्शकों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. 2018 में शुरू हुआ ये शो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radha Krishn, Guru Purnima 2019, Lunar Eclipse July 2019 In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com