विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2021

पवनदीप और अरुणिता ने लंदन में यूं साथ मनाई अपनी पहली दिवाली, कपल ने शेयर की रोमांटिक फोटो

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. ये फोटो लंदन की है, जहां दोनों ने साथ दिवाली का त्यौहार मनाया है.

पवनदीप और अरुणिता ने लंदन में यूं साथ मनाई अपनी पहली दिवाली, कपल ने शेयर की रोमांटिक फोटो
पवनदीप और अरुणिता की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल 12 फेम पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल  मीडिया पर भी चर्चाओं में बने रहते हैं. इंटरनेट पर दोनों की रोमांटिक फोटो और डांस वीडियो भी खूब वायरल होते नजर आते हैं. इन दिनों ये कपल ये लंदन में अपन वेकेशन एंजॉय कर रहा है. जहां से वो अपनी फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं. वहीं इस कपल ने अपनी पहली दिवाली भी लंदन में साथ मनाई है, जिसकी कुछ फोटो पवनदीप ने फैन्स के साथ शेयर की है. कपल की  ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रही हैं.

इन फोटो में देखा जा सकता है कि पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) दोनों साथ में पोज देते हुए खड़े हैं. इस फोटो में पवनदीप ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है और अरुणिता ने साड़ी पहनी हुई है. दोनों इस फोटो में काफी अच्छे लग रहे हैं. फैन्स भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'दोनों ऐसे ही साथ रहो हमेशा', तो दूसरे ने लिखा है 'जोड़ी शानदार है आपकी'.

बता दें, पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के विनर बने थे और अरुणिता (Arunita Kanjilal) सेकेण्ड रनरअप रही थीं. वहीं शो में उनकी सिंगिंग के साथ-साथ पवनदीप संग उनका रोमांटिक एंगल भी काफी देखा गया था. इसी के साथ सोशल मीडिया पर पवनदीप के साथ उनके रोमांटिक डांस भी वायरल होते नजर आते हैं.

Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawandeep Rajan, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjila Love Story, Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Photos, Pawandeep Rajan Girlfriend, Pawandeep Rajan Instagram, Arunita Kanjilal, Arunita Kanjilal Age, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal In London
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com