विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2023

पत्नी और मां बन गई हैं 'पवित्र रिश्ता' के मानव की बहन वंदिता, 14 साल बाद यामिनी की तस्वीरें देख फैंस कहेंगे- अर्चना की ननद...

14 साल बीत जाने के बाद पवित्र रिश्ता का हिस्सा रहे एक्टर्स आज पूरी तरह बदल चुके हैं. वहीं मानव की बहन वंदिता यानी यामिनी ठाकुर बदल चुका है.

पत्नी और मां बन गई हैं 'पवित्र रिश्ता' के मानव की बहन वंदिता, 14 साल बाद यामिनी की तस्वीरें देख फैंस कहेंगे- अर्चना की ननद...
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता को 14 साल बीत गए हैं. लेकिन आज भी फैंस के बीच इस सीरियल की यादें ताजा हैं. जहां मानव यानी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस पुरानी तस्वीरों के जरिए एक्टर के लिए दिल की बात लिखते हैं तो वहीं अर्चना यानी अंकिता लोखंडे के करियर और उनके अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स देखने के लिए बेताब रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीरियल में काम करने वाले दूसरे सितारे क्या कर रहे हैं. नहीं तो आज हम आपके लिए अर्चना की ननद और मानव की बहन वंदिता से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं, जो कि भले ही टीवी की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं. लेकिन अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. 

14 साल पुराने सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव की छोटी बहन वंदिता यानी एक्ट्रेस यामिनी ठाकुर ने दामोदर और सविता की बेटी का किरदार निभाया था. वहीं यामिनी ने पवित्र रिश्ता के बाद पवित्र बंधन सीरियल में भी काम किया. हालांकि वह इतनी पहचान नहीं बना पाई.

आज वह एक मां और पत्नी का फर्ज अदा कर रही हैं. 27 साल की यामिनी भले ही एक्टिंग की दुनिया में नजर ना आ रही हों पर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को अपडेट रोजाना शेयर करती रहती हैं. वहीं पर्सनल लाइफ की झलक भी दिखाती रहती हैं. 

कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान और गिप्पी ग्रेवाल ने किया भांगड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pavitra Rishta, Pavitra Rishta  serial, Pavitra Rishta  news, Pavitra Rishta  update, Pavitra Rishta News, Pavitra Rishta  14 Years, Pavitra Rishta  actress, Tv, Yamini Thakur, Yamini Thakur Serial, Manav Sister, Archana Nanad, Tv News In Hindi, Tv Serial, Tv Serial News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com