विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

Bigg Boss 11: हिना खान के पीछे पड़ा अनुष्का शर्मा का 'भाई', डाली ऐसी फोटो कि हो गईं बदनाम

सोशल मीडिया पर कभी कभी ऐसी चीजें ट्रॉल हो जाती हैं, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है.

Bigg Boss 11: हिना खान के पीछे पड़ा अनुष्का शर्मा का 'भाई', डाली ऐसी फोटो कि हो गईं बदनाम
  • नकुल मेहता के ट्वीट पर हिना खान हुईं ट्रॉल
  • ट्विटर यूजर्स ने उड़ाया मजाक
  • बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं हिना खान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कभी कभी ऐसी चीजें ट्रॉल हो जाती हैं, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे ही हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हुई, जिससे एक नहीं बल्कि दो-दो अफवाहें ट्रॉल हो गई. पहले तो यूट्यूब के किसी चैनल ने टीवी एक्टर नकुल मेहता को अनुष्का शर्मा का भाई बतला दिया, जिसे देखकर शॉक्ड हुए नकुल ने यूट्यूब के स्क्रीनशॉट को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया. दूसरा उनके इस ट्वीट में यूट्यूब के सजेशन वीडियो में हिना खान के दो वीडियो टॉप पर दिखाई दे रहे थे. जिसमें एक वीडियो पर '2017 में हिना खान के 10 हिडन सीक्रेट' दिख रहा था. जिसे देख ट्विटर यूजर्स ने हिना खान को भी ट्रॉल कर दिया.

पढ़ें: अनुष्का शर्मा के 'भाई' को नहीं मिला शादी का Invitation, ट्विटर पर जताई नाराजगी
बता दें कि टीवी की स्टार एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस की हिस्सा हैं. उनकी लड़ाई-झगड़ों की वजह से उन्हें ट्विटर पर लोगों ने ड्रामा क्वीन का नाम दे दिया. काफी लोग उन्हें नापसंद करने लगे, इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉलिंग का हिस्सा बना लिया. नकुल के ट्वीट पर एक यूजर्स ने रिप्लाई किया कि आप इनडायरेक्टली (अप्रत्यक्ष रूप से) हिना खान को ट्रॉल कर रहे हैं. VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


वहीं एक ने कहा कि इतना बुरा स्क्रीनशॉट डाला है बेचारी हिना खान के साथ. वो ऐसी नहीं है. एक ट्वीट रिप्लाई में यूजर्स ने कहा कि पहले ही बिना मतलब के हिना बदनाम हुई है, रॉकी माफ नहीं करेगा नकुल बेबी को.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nakuul Mehta, Hina Khan, Virat Kohli, Anushka Sharma, Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com