विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2020

Monalisa का हो गया पति से जोरदार झगड़ा, तो एक्टर गुस्से में बोले- बहुत बड़ी गुंडी है तू... देखें Video

मोनालिसा (Monalisa) का हाल ही में अपने पति के साथ इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Monalisa का हो गया पति से जोरदार झगड़ा, तो एक्टर गुस्से में बोले- बहुत बड़ी गुंडी है तू... देखें Video
मोनालिसा (Monalisa) का वीडियो हुआ वायरल
  • मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस का हो गया उनके पति से झगड़ा
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर अपने हुनर का जादू आए दिन बिखरेती रहती हैं. कभी डांस, तो कभी कॉमेडी वीडियो के जरिए वो फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं. मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों कोरोनावायरस के कारण आइसोलेशन में समय गुजार रही हैं. लेकिन बीच-बीच में अपने वीडियो पोस्ट कर धमाल मचा देती हैं. मोनालिसा (Monalisa Video) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति से झगड़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, वीडियो में मोनालिसा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' का सीन रिक्रिएट कर रही हैं. 

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa Video) अपने पति विक्रम सिंह राजपूत से झगड़ते हुए कह रही हैं, "मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु गुलु करेगी, धोपतुंगी ना उसको." जिसके बाद विक्रम कहते हैं, "बहुत बड़ी गुंडी है तू." मोनालिस उसके बाद कहती हैं, "अच्छा चल सॉरी फिर से नहीं होगा ऐसा." तो विक्रम कसम खाने के लिए कहते हैं. जिस पर मोनालिसा कहती हैं, "मर जाएगा तू." मोनालिसा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Fight With Husband, Monalisa Video, Monalisa Video Viral, Monalisa Recreate Alia Bhatt Scene
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com