विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2021

मोनालिसा ने ‘तुम तो धोखेबाज हो’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, बोलीं- जब साजन गए देहरादून...देखें Video

मोनालिसा का यह लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साड़ी पहन करिश्मा कपूर और गोविंदा के गाने ‘तुम तो धोखेबाज हो’ पर शानदार अंदाज में डांस कर रही हैं.

मोनालिसा ने ‘तुम तो धोखेबाज हो’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, बोलीं- जब साजन गए देहरादून...देखें Video
मोनालिसा डांस वीडियो वायरल
  • टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर किया डांस वीडियो
  • 'नमक इश्क का' में नजर आती हैं एक्ट्रेस
  • बिग बॉस 10 के बाद पॉपुलर हुई थीं मोनालिसा
नई दिल्ली:

मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी भोजपुरी सिनेमा में भी देखने को मिलती है. मोनालिसा को बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट भी देखा गया था, जहां से वे खूब नाम कमाने में सफल रही थीं. बिग बॉस के बाद ही उन्हें टीवी सीरियल में काम करने का ऑफर मिला था. आज के टाइम में मोनालिसा का नाम टीवी की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शामिल होता है. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. खासकर एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम रील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते हैं.

मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साड़ी पहन करिश्मा कपूर और गोविंदा के गाने ‘तुम तो धोखेबाज हो' पर शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा के नखरे भी देखने लायक हैं. वे बिल्कुल करिश्मा कपूर की तरह गाने पर एक्टिंग कर रही हैं. मोनालिसा के इस नए वीडियो को उनके फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बेड पर से उठती हैं और बिल्कुल उसी तरह डांस करने लगती हैं, जैसा कि इस गाने में किया गया है. एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब साजन गए देहरादून'. डांस वीडियो को अब तक 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

मोनालिसा के इस वीडियो पर फैन्स की भी जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अरे मोनालिसा के साजन जी विक्रांत जल्दी जाइए इनके पास'. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘डांस बहुत अच्छा करती हैं आप और ये साड़ी भी आप पर खूब जमी'. इस तरह से मोनालिसा के वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Bhojpuri Actress Monalisa, Monalisa Viral Video, Monalisa Dance Video, Monalisa Bigg Boss 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com