विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2021

मोनालिसा ने साड़ी में ‘दिल को करार आया’ गाने पर किया खूबसूरत डांस, सादगी के कायल हुए फैन्स...देखें Video

मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साड़ी पहन नेहा कक्कड़ के गाने ‘दिल को करार आया’ पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं.

मोनालिसा ने साड़ी में ‘दिल को करार आया’ गाने पर किया खूबसूरत डांस, सादगी के कायल हुए फैन्स...देखें Video
मोनालिसा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • मोनालिसा का वायरल हुआ वीडियो
  • दिल को करार आया गाने पर किया खूबसूरत डांस
  • टीवी एक्ट्रेस हैं मोनालिसा
नई दिल्ली:

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी फेमस हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं. बिग बॉस 10 में भाग लेने के बाद मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया है. आज की डेट में उन्हें सोशल मीडिया पर एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साड़ी पहन नेहा कक्कड़ के गाने ‘दिल को करार आया' पर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही हैं. मोना के चाहने वालों का उनका यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है.

मोनालिसा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स की भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने वीडियो में एक ब्लू और पिंक कलर की बनारसी स्टाइल साड़ी पहनी है और वे पेड़ के सामने खड़े होकर गाने पर मस्ती में झूम रही हैं. मोना साड़ी में काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस गाने को अपना लेटेस्ट फेवरेट बताया है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाय...कितनी प्यारी है मेरी मोना'. तो वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘मुझे आपके बालों से प्यार है. आप नेचुरल ब्यूटी हैं'. वीडियो पर अब तक 11 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ टीवी एक्टर कुणाल वर्मा भी दिखे थे. दोनों के इस फनी वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया था. मोनालिसा को बिग बॉस के बाद स्टार प्लस का शो ‘डायन' ऑफर हुआ था, जिसमें अपने अभिनय से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Viral Video, Monalisa Dance Video, Bhojpuri Actress Monalisa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com