विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

Madhuri Dixit और Juhi Chawla की जुगलबंदी ने यूं बांधा समां, ऑडियंस के साथ जज भी हुए क्रेजी-देखें Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने एक साथ स्टेज पर डांस से लोगों का दिल जीत लिया है. यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Madhuri Dixit और Juhi Chawla की जुगलबंदी ने यूं बांधा समां, ऑडियंस के साथ जज भी हुए क्रेजी-देखें Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और जूही चावला (Juhi Chawla) का डांस वीडियो वायरल
  • माधुरी दीक्षित और जूही चावला की जुगलबंदी ने बांधा समां
  • ऑडियंस के साथ जज भी हुए क्रेजी
  • खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) हाल ही में डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' (Dance Deewane) के सेट पर पहुंचीं. इस दौरान शो की जज और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ उन्होंने स्टेज पर धमाकेदार डांस से ऑडियंस का दिल जीत लिया. जूही चावला और माधुरी दीक्षित ने इस दौरान अपने-अपने सुपरहिट सॉन्ग पर डांस किया. दोनों एक्ट्रेस के डांस को देख ऑडियंस से वन्स मोर-वन्स मोर की आवाजें आ रही थीं. जूही चावला और माधुरी दीक्षित दोनों ही शानदार डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती है. अब इनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

खलनायक' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं संजय दत्त, इस एक्शन स्टार को कर सकते हैं कास्ट


जूही चावला (Juhi Chawla) ने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: " गुलाबी गैंग की पार्टनर के साथ डांस दीवाने के सेमीफाइनल में धमाकेदार समय बीता." माधुरी दीक्षित और जूही चावला फिल्म 'गुलाबी गैंग' में एक साथ नजर आई थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन दोनों की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया था.

करीना कपूर को जब इस कोरियोग्राफर से पड़ी डांट, बोलीं- तुमने एक्ट्रेस बनने का सोच कैसे लिया...


जूही चावला (Juhi Chawla) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के इस वीडियो को 1 लाख 70 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा चुका है. लोगों को इन दोनों का एक साथ डांस परफॉर्मेंस करना खूब पसंद आ रहा है. माधुरी दीक्षित और जूही चावला के इस वीडियो से पता चलता है कि केवल उनकी फिल्में ही नहीं, बल्कि उनके डांस वीडियो भी तहलका मचाने के लिए काफी है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Juhi Chawla, Madhuri Dixit And Juhi Chawla Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com