विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2021

Madalsa Sharma ने पहना डिजाइनर मास्क तो शख्स ने कहा- हमें कोरोना भगाना है...

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है.

Madalsa Sharma ने पहना डिजाइनर मास्क तो शख्स ने कहा- हमें कोरोना भगाना है...
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का लेटेस्ट वीडियो वायरल
  • मदालसा शर्मा का लेटेस्ट वीडियो वायरल
  • डिजाइनर मास्क पहने आईं नजर
  • अनुपमा शो में काव्या के किरदार में नजर आती हैं मदालसा
नई दिल्ली:

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. सीरियल 'अनुपमा' में काव्या के किरदार से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है. मदालसा शर्मा अभिनय के साथ ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट और लेटेस्ट वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में मदालसा ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसे सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक यह वीडियो 50 हजार से ज्यादा  बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस भी कमेंट में अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं. 

मदालसा शर्मा का लेटेस्ट वीडियो वायरल 
दरअसल मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma Video) इस वीडियो में शूट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वे स्टाइलिश और डिजाइनर मास्क लगा कर शूट पर जाने की  तैयारी में होती हैं. इतने में बैकग्राउंड से आवाज आती है कि "डिजाइनर मास्क पहनने वाली लड़कियां हमें कोरोना को भगाना है पटाना नहीं है कुछ तो शर्म कर लो" मदालसा के इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट आ रहे हैं. साथ ही सीरियल अनुपमा में राखी दवे के किरदार में नजर आने वाली तसनीम शेख का मदालसा की इस वीडियो पर रिएक्शन देखा जा सकता है.

क्या होगा आने वाले एपिसोड में 
वहीं अगर सीरियल की बात करें को इन दिनों शाह परिवार में 'तू तू मैं मैं' देखी जा सकती है. अनुपमा  की अकेडमी में वनराज का कैफे खोलना काव्या को रास नहीं आता है. जिसके चलते वह अनुपमा से उसकी बेटी पाखी को दूर करने का प्लान बनाती है. आने वाला एपिसोड और भी रोमांचक होने वाला है. जब काव्या अनुपमा से मदद मांगने उसकी अकेदमी जाएगी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Video Viral, Madalsa Sharma Aka Kavya, Anupamaa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com