विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2021

अनुपमा के सेट पर अचानक पहुंचे मदालसा शर्मा के ससुर मिथुन चक्रवर्ती, Photos हुई वायरल 

टीवी के फेमस सीरियल अनुपमा के सेट पर अभिनेत्री मदालसा शर्मा के ससुर यानि मिथुन चक्रवर्ती उनसे मिलने पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अनुपमा के सेट पर अचानक पहुंचे मदालसा शर्मा के ससुर मिथुन चक्रवर्ती, Photos हुई वायरल 
रूपाली गांगुली ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

फेमस अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दादा के नाम से जाने जाते हैं. उनकी जबरदस्त एक्टिंग और अनोखा अंदाज आज भी पसंद किया जाता है. मिथुन चक्रवर्ती की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बता दें, मिथुन चक्रवर्ती अपनी बहू मदालसा शर्मा के टीवी धारावाहिक अनुपमा के सेट पर अचानक पहुंच गए थे. वहां मिथुन चक्रवर्ती ने अनुपमा की स्टारकास्ट के साथ काफी समय बिताया और खूब हंसी मजाक भी किया. इसी सेट से मिथुन चक्रवर्ती की कुछ फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. 

ये फोटो शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अनुपमा यानि रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. मदालसा शर्मा के ससुर मिथुन चक्रवर्ती के इस तरह अचानक शो के सेट पर आ जाने से सेट का माहौल काफी खुशनुमा हो गया था. दरअसल मिथुन चक्रवर्ती सेट पर अपनी बहू मदालसा से मिलने पहुंचे थे, जहां शो की पूरी स्टारकास्ट ने उनका जमकर स्वागत किया. साथ ही सेट पर उनके साथ खूब हंसी मजाक भी किया. रूपाली गांगुली फोटो कैप्शन में लिखा है 'जब खुशियां भरी यादें आती हैं, जब मैं 4 साल की थी तब मैंने पहली बार कैमरे का सामना किया था. बतौर हीरोइन मेरी पहली हिंदी फिल्म उनके साथ थी... (सेट पर पप्पा और इनसे बहुत दांत पड़ी थी!) ये वो व्यक्ति है जिन्होंने हमेशा मुझे एक अभिनेता के रूप में खुद को गंभीरता से नहीं लेने के लिए चेतावनी दी. जब उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है और मेरे प्रदर्शन से उन्हें आंसू आ गए….. और क्या चाहिए …. ऐसा लगा जैसे मेहनत सफल हो गई.

रूपाली गांगुली द्वारा शेयर किए गए इन फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. उनके इन फोटो पर 72 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. बता दें कि, रूपाली गांगुली ने अपने करियर की शुरूआत में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म में काम भी किया है. वहीं अनुपमा के सेट दोनों को अपनी पुरानी यादें ताजा करने का मौका भी मिला. मिथुन चक्रवर्ती 90 के दशक में सुपरहिट अभिनेता रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
प्रणीता सुतार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Rupali Ganguly, Rupali Ganguly Instagram, Rupali Ganguly In Anupmaa, Mithun Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com