विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में महा ट्विस्ट, नोएना ने मिहीर से शादी के लिए रचा बीमारी का ढोंग, तुसली करेगी पर्दाफाश

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाले दिनों में एक महा ट्विस्ट आने वाला है. आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि नोएना ने मिहीर को पाने के लिए क्या नया गेम रचा है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में महा ट्विस्ट, नोएना ने मिहीर से शादी के लिए रचा बीमारी का ढोंग, तुसली करेगी पर्दाफाश
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आ रहा है नया ट्विस्ट
Social Media
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बार फिर से दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. फिलहाल तुलसी मुंबई से दूर है. मिहिर नोएना को ऑफिस बुलाता है, जहां वह उसे अपने बिजनेस से अलग करने की कोशिश कर रहा है. नोएना मिहिर के करीब आने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर उस पर नाराज हो जाता है. आने वाले एपिसोड में नोएना एक बड़ा झूठ बोलकर मिहिर को हासिल करने की फिराक में है. वह अपनी सेहत को लेकर मनगढ़ंत कहानी रच रही है.

मिहीर की पत्नी बनकर इस दुनिया से जाना चाहती है नोएना!

नोएना तुलसी से कहेगी कि वह मिहिर की पत्नी बनकर इस दुनिया से जाना चाहती है. मिहिर और विरानी परिवार को अभी तक नोएना की कथित बीमारी की कोई जानकारी नहीं है. लेकिन जल्द ही पूरे परिवार को इसकी खबर लगने वाली है. तुलसी भी नोएना की हालत देखकर परेशान हो जाएगी और शायद मिहिर-नोएना की शादी के लिए राजी भी हो जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

मिहीर को पाने के लिए फिर रची साजिश

हालांकि असली ट्विस्ट यह है कि नोएना ने मिहिर को पाने के लिए अपनी बीमारी का झूठ गढ़ा है. वह ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का नाटक कर रही है, जबकि हकीकत में उसे ऐसा कुछ भी नहीं है. तुलसी को नोएना की इस चाल पर शक हो जाता है. वह नोएना के डॉक्टर से मिलने जाती है और वहां उसे सच्चाई पता चल जाती है कि नोएना पूरी तरह स्वस्थ है और सिर्फ ड्रामा कर रही है.

तुलसी करेगी नोएना का पर्दाफाश

तुलसी इस बात से बेहद गुस्सा हो जाएगी और नोएना की सारी साजिश का पर्दाफाश कर देगी. दूसरी तरफ विरानी परिवार अब एकजुट होने जा रहा है. गौतम भी परिवार के साथ खड़ा है और ऋतिक-मुन्नी के कहने पर मिताली के खिलाफ केस लड़ने आ गया है. मिहिर अपने परिवार को एक साथ देखकर काफी खुश है. क्या तुलसी नोएना के झूठ को समय रहते उजागर कर पाएगी? आने वाले एपिसोड में यह ड्रामा और रोमांच देखने लायक होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com