विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के स्पिन-ऑफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

हाल में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की दुनिया शायद और बड़ी होने वाली है, जिसमें नई पीढ़ी के दो किरदारों पर आधारित एक स्पिन-ऑफ (अलग से बनी कहानी) आ सकता है.

स्मृति ईरानी ने Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के स्पिन-ऑफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच
स्मृति ईरानी ने Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के स्पिन-ऑफ पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपनी शुरुआत के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बन गया है. शो के लीड कैरेक्टर तुलसी और मिहिर एक बार फिर से सबसे चहेते बन गए हैं. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने इन रोल्स को किया है. वहीं हाल में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खूब चर्चा हो रही है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की दुनिया शायद और बड़ी होने वाली है, जिसमें नई पीढ़ी के दो किरदारों पर आधारित एक स्पिन-ऑफ (अलग से बनी कहानी) आ सकता है, लेकिन, एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है.

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि स्टार प्लस अपने प्राइम टाइम लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी में है. इसके लिए वे एक नई सीरीज़ ला रहे हैं, जिसका नाम है 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं'. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज़ उनके मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का ही एक स्पिन-ऑफ होगी.

रिपोर्ट में लिखा था, "इस सीरीज़ में वृंदा और अंगद के किरदारों पर फोकस किया जाएगा, जिन्हें तनीषा मेहता और रोहित सुचांती निभा रहे हैं. इनकी कहानी मुख्य शो से ही आगे बढ़ेगी, जिससे दर्शकों को उनके सफर को और करीब से देखने का मौका मिलेगा... शो का प्रोडक्शन का काम चल रहा है, और जैसे-जैसे शो प्रीमियर के करीब आ रहा है, वैसे-वैसे और भी कलाकार इससे जुड़ते जा रहे हैं."

जल्द ही, इस खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और यह X (पहले Twitter) और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलने लगी. स्मृति की नज़र भी ऐसी ही एक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें कहा गया था कि यह कथित स्पिन-ऑफ हो सकता है.

स्मृति ईरानी ने दी सफाई

तभी स्मृति ने इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सच्चाई सामने रखी. कमेंट सेक्शन में जाकर स्मृति ने लिखा, "शायद आपको PR कंटेंट को उन लोगों से वेरीफाई कर लेना चाहिए जिनके पास इसके IP राइट्स हैं. मैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा किसी भी दूसरे शो से जुड़ी हुई नहीं हूं."

उन्होंने कहा, "कानूनी तौर पर, किसी भी स्पिन-ऑफ प्रोग्राम में मेरे शामिल होने की कोई अनुमति नहीं दी गई है, जिससे मेरी तस्वीर और/या मेरे व्यक्तित्व का इस्तेमाल किया जा सके. कृपया इसे ज़रूर चेक कर लें, ताकि दर्शकों को कोई गलत जानकारी न मिले."

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spin Off, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com