KBC 10 में होंगे अमिताभ बच्चन
- ये केबीसी का दसवां सीजन होगा
- अमिताभ बच्चन फिर होंगे होस्ट
- इस अंदाज में पूछेंगे सवाल
नई दिल्ली:
'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' के साथ अमिताभ बच्चन फिर से छोटे परदे पर दस्तक देने जा रहे हैं. 'कौन बनेगा करोड़पति' ने लाखों भारतीयों को अपने ज्ञान की ताकत का इस्तेमाल करते हुए तकदीर बदलने का मौका दिया है. शो ने भारतीय टेलीविजन पर फैमिली गेम शो के जॉनर को ही नए सिरे से परिभाषित किया है. एक बार फिर यह शो अपने 10वें संस्करण के तौर पर शुरू होने जा रहा है. इस सीजन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 जून को रात 8.30 बजे शुरू होगी, जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन स्वयं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ऑन एयर आएंगे और सवाल पूछेंगे. वे 6 से 20 जून तक हर रोज रात 8.30 बजे एक सवाल पूछेंगे, जिसके जवाब देकर कोई भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है.
Video: सोनम कपूर के साथ करीना ने किया भांगड़ा, बोले चूड़ियां.. पर भी मटकाई कमर
शो में भाग लेने की इच्छा रखने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन का यह पहला दौर होगा. रजिस्ट्रेशन का तरीका इस तरह होगा कि एसएमएस, आईवीआरएस और सोनीलिव एप के जरिये पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा.
Video: 'बातों-बातों में' अमिताभ बच्चन के साथ
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बारे में बात करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ईवीपी और बिजनेस हेड दानिश खान ने बताया कि “भारत का सबसे लोकप्रिय गेम शो अपने बेहतरीन होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ फिर लौट रहा है. शो के दसवें संस्करण को शुरू करने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं. पिछले साल रजिस्ट्रेशन विंडो 7 दिन के लिए खुली थी और 1.98 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए थे. हम आश्वस्त हैं कि इस बार 14 दिन की अवधि में रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों में यह शो नए कीर्तिमान गढ़ेगा और नई सफलता की इबारत लिखेगा.”
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kaun Banega Crorepati 10, KBC 10, Amitabh Bachchan