विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली महिला तहसीलदार गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भाग लेने वाली महिला तहसीलदार अमृता सिंह तोमर घोटाला मामले में गिरफ्तार हो गई हैं. 

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली महिला तहसीलदार गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
कौन बनेगा करोड़पति फेम अमृता सिंह तोमर हुई गिरफ्तार
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाली एक महिला तहसीलदार को 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले' में कथित संलिप्तता के आरोप में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अमृता सिंह तोमर को 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले' के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है. 

50 लाख का जीता था ईनाम

अमृता सिंह तोमर ‘कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये जीते थे. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को झटका लगा है. वहीं सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 38 साल पहले SRK के साथ आईं थीं नजर, कसौटी जिंदगी के का रहीं हिस्सा

कौन बनेगा करोड़पति के बारे में 

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भारत का सबसे मशहूर क्विज शो है, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बतौर होस्ट नजर आते हैं. वहीं शो कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठकर 15 सवालों के जवाब देते हैं और करोड़ों रुपये जीतते हैं. 2026 में सीजन 18 शुरू हो रहा है. जबकि मार्च 2026 में इसका ऐलान और 9 मार्च से Sony LIV ऐप पर इसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए. वहीं जल्द सोनी टीवी पर शो प्रसारित होगा. 

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने मनाई राम नवमी, घर पर कन्या पूजन में धोए बेटी अनायरा के पैर, देखें कन्याओं को क्या खिलाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com