विज्ञापन

कपिल शर्मा ने मनाई राम नवमी, घर पर कन्या पूजन में धोए बेटी अनायरा के पैर, देखें कन्याओं को क्या खिलाया

कपिल शर्मा ने राम नवमी के खास मौके पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेटी अनायरा के साथ कन्या पूजन की विधि करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कपिल शर्मा ने मनाई राम नवमी, घर पर कन्या पूजन में धोए बेटी अनायरा के पैर, देखें कन्याओं को क्या खिलाया
कपिल शर्मा ने सेलिब्रेट किया राम नवमी
नई दिल्ली:

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने राम नवमी सेलिब्रेट की. उन्होंने चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर अपने घर पर कन्या पूजन का आयोजन किया. जहां उन्होंने बेटी अनाया और कन्याओं के पैर छूए और आशीर्वाद लिया. वहीं इस दौरान उनके बेटे भी नजर आए. वीडियो को कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, जय माता दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा अपने घर में राम नवमी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. 

कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो में कपिल शर्मा को कन्याओं को भोग लगाते हुए और उनके हाथ में कलावा बांधते हुए देखा जा सकता है. वहीं उनकी वाइफ गिन्नी चथरथ भी क्लिप में नजर आ रही हैं. जबकि बेटी अनाया भी कन्याओं के बीच नजर आ रही हैं. इसके अलावा कॉमेडियन का बेटा भी मौजूद दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने मनाई वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी, वाइफ नहीं इन 3 महिलाओं को कहा शुक्रिया

2020 से कॉमेडियन दिखा रहे हैं कन्या पूजन की झलक

कपिल शर्मा 2020 से अपने घर में कन्या पूजन की झलक दिखा रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी अनायरा को हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है. वहीं अनायरा के पहले कन्या पूजन में वह ट्रेडिशनल लहंगा चोली पहने हुए नजर आई थीं. वीडियो को काफी प्यार भी मिला था और फैंस अनायारा की क्यूटनेस पर फिदा हुए थे. 

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट 

कपिल शर्मा आखिरी बार किस किस को प्यार करूं 2 में नजर आए थे, जो सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जबकि अब जियो हॉटस्टार पर फिल्म स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया था. जबकि कपिल शर्मा के अलावा आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, मंजोत सिंह और वरीना हुसैन अहम किरदार में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com