विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

'करिश्मा का करिश्मा' शो की नन्ही रोबोट 20 साल बाद भी दिखती हैं सुपर क्यूट, तस्वीरों में देखिए लेटेस्ट लुक

करिश्मा यानी झनक शुक्ला जिस तरह से अपने डायलॉग्स बोलती और जिस तक का करिश्मा दिखाती उसे देख बच्चे ही नहीं बड़े भी उनके फैन बन गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा का करिश्मा की नन्ही करिश्मा अब कहां हैं और वह अब कैसी दिखती हैं.

'करिश्मा का करिश्मा' शो की नन्ही रोबोट 20 साल बाद भी दिखती हैं सुपर क्यूट, तस्वीरों में देखिए लेटेस्ट लुक
'करिश्मा का करिश्मा' शो की नन्ही रोबोट 20 साल बाद भी दिखती हैं सुपर क्यूट
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल करिश्मा का करिश्मा की नन्ही सी बच्ची जिसने शो में रोबोट की भूमिका निभाई, अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया था. करिश्मा यानी झनक शुक्ला जिस तरह से अपने डायलॉग्स बोलती और जिस तक का करिश्मा दिखाती उसे देख बच्चे ही नहीं बड़े भी उनके फैन बन गए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा का करिश्मा की नन्ही करिश्मा अब कहां हैं और वह अब कैसी दिखती हैं. आपको बता दें कि नन्ही करिश्मा अब 26 सालों की हो गई हैं और अब भी बेहद क्यूट नजर आती हैं. आइए करिश्मा या झनक शुक्ला की कुछ ताजा तस्वीरों पर नजर डालते हैं.

करिश्मा को बचपन में एक्टिंग का शौक था लेकिन बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान लगाया और धीरे-धीरे वह अभिनय की दुनिया से गायब हो गईं.

करिश्मा का करिश्मा के अलावा झनक शाहरुख खान के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म कल हो न हो में भी नजर आईं थी. फिल्म में वह प्रीति जिंटा की बहन और जया बच्चन की सौतेली बेटी के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में नन्ही झनक की मासूमियत ने एक बार फिर सभी का दिल जीता.

झनक ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह फुल टाइम एक्टर नहीं बनना चाहती. झनक का कहना कि चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कुछ रोल्स निभाने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया और पढ़ाई पूरी की. इस बीच उनका इंटरेस्ट बदल गया और अब उन्हें अभिनय में कोई खास दिलचस्पी नहीं है.

हाल में ही में झनक की सगाई हुई. झनक मार्केटिंग में मास्टर की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड जाना चाहती हैं. झनक आज भी उतनी ही प्यारी दिखती हैं, जितनी वह बचपन में दिखती थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Ka Karishma, Show Karishma Ka Karishma, Jhanak Shukla, Actress Jhanak Shukla, Jhanak Shukla Karishma Ka Karishma, Jhanak Shukla Latest Photos, Ndtv Hindi, Ndtv India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com