विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2023

बिग बॉस 16 का कौन होगा विनर, करण कुंद्रा ने खोला राज, हो सकता है आपका फेवरेट

बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसके चलते शो को पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे. वहीं सेलेब्स और फैंस भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

बिग बॉस 16 का कौन होगा विनर, करण कुंद्रा ने खोला राज, हो सकता है आपका फेवरेट
करण कुंद्रा ने बताया कौन होगा बिग बॉस 16 का विनर
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 का फिनाले कुछ ही दिन दूर है. जहां टॉप 5 की रेस से मंडली की सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहलूवालिया शो से बाहर हो गई हैं. तो वहीं शो को उनके टॉप 5 भी मिल गए हैं. वहीं टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स अपने अपने फेवरेट के जीतने की बात करते हुए दिख रहे हैं. इसी बीच बिग बॉस 15 के पॉपुलर कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने शो के विनर का नाम बता दिया है, जिसके चलते फैंस को झटका लगने वाला है. 

करण कुंद्रा की फैन फॉलोइंग आज से नहीं बल्कि कई सालों से है. एक्टर टेलीविजन पर सबसे पॉपुलर और पसंदीदा पर्सनैलिटी में से एक हैं. बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के बाद जहां उनकी फैन फॉलोइंग दोगुना हो गई तो वहीं उन्हें उनका प्यार यानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्राश का साथ मिला. लेकिन अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में उनके अनुसार बिग बॉस 16 के विनर के बारे में बताया है. 

दरअसल, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, शिव और प्रियंका रियल में अच्छा कर रहे हैं, और वे शो के मजबूत प्रतियोगी की तरह दिख रहे हैं. इसी के कारण उन्हें लगता है कि उनमें से कोई एक शो जीत जाएगा. हालांकि केवल करण कुंद्रा ही नहीं है, जिन्हें शिव और प्रियंका चाहर चौधरी विनर के लिए औप्शन दिखते हैं. इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे में से बिग बॉस 16 का विनर बताया है. 

बता दें, फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसके चलते शो को पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं. इनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट का नाम शामिल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Update, Bigg Boss 16 Winner, Bigg Boss 16 News, Bigg Boss 16 Winner Update, Who Will Be The Winner Of Bigg Boss 16, Karan Kundrra On Bigg Boss 16 Winner, Karan Kundrra Bigg Boss, Karan Kundrra Update, Karan Kundra Serial, Shiv Thakare, Priyanka Chahar Chaudhary, Ndtv Hindi, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Update, Ndtv Tv News, Tv News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com