- कपिल शर्मा के शो में दिखेगी पूरी टीम
- कपिल देव लगाएंगे खूब मजे
- कीर्ति आजाद भी शेयर करेंगे कई राज
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में जब भी कोई हस्ती आती है, तो उसके कई राज खुल जाते हैं. लेकिन इस बार कोई हस्ती नहीं 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' पर ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. कपिल शर्मा इस हफ्ते 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की मेजबानी करते नजर आएंगे. अब सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को छोड़कर टीम के सारे सदस्य वहां मौजूद रहेंगे, ऐसे में कई राज खुलेंग और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के जाल में कई खिलाड़ी फंसेंगे. वैसे इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह की जगह क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) नजर आएंगे. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कीर्ति आजाद, कपिल देव और बिशन सिंह बेदी दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे कर बैठीं जिद, बोलीं- हमका चऊमीन मंगाइ दो ऐ सैंया...देखें Video
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)'में कपिल देव (Kapil Dev) के साथ मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रोजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैयद किरमानी, बलविंदर संधू, यशपाल शर्मा और सुनील वालसो होंगे. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में उस समय जबरदस्त ट्विस्ट आ जाता है, जब कीर्ति आजाद (Kirti Azad) खुलासा करते हैं कि 1983 का क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के एक नहीं दो कप्तान हुआ करते थे.
Happy Birthday Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर की 20 तस्वीरें, मां श्रीदेवी संग कुछ ऐसी थी खास बॉन्डिंग
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)'में कीर्ति आजाद (Kirti Azad) कहते हैं, 'कपिल देव (Kapil Dev) साहब दिन में कप्तान हुआ करते थे और ईवनिंग टीम के कप्तान संदीप पाटिल थे.' इस पर कपिल देव कहते हैं कि शाम के समय ही सारी प्लानिंग की जाती है. फिर बिशन सिंह बेदी कहते हैं कि दोनों ही कप्तान बहुत फ्रीडम दिया करते थे. इस पर वहां मौजूद हरभजन सिंह पूछते हैं कि ज्यादा मजा किसकी कप्तानी में आता था, तो कपिल देव कहते हैं कि नेचुरली शाम को ही मजा आता है...और इस तरह सभी ठहाके लगाकर हंसते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं