कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ने 24 जून को मनाया 30वां जन्मदिन
- 30 साल की हुईं सुमोना चक्रवर्ती
- दोस्तों ने सरप्राइज के नाम पर दिया Shock
- कपिल शर्मा के साथ खूब जमी जोड़ी
नई दिल्ली:
कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ऑनस्क्रीन वाइफ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं. हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी हुई हैं. रविवार (24 जून) को सुमोना ने अपना 30वां जन्मदिन दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, इसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जारी किया है. इसमें सुमोना के दोस्तों ने आधी रात को उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे वह कभी भूला नहीं पाएंगी.
बढ़ा वजन, आए डार्क सर्कल; कपिल शर्मा के बदले लुक पर ऐसा रहा Twitter Reaction
2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके दोस्त उन्हें स्वीमिंग पूल पर आधी रात को फेंकते दिखाई दे रहे हैं. अचानक दोस्तों से मिले इस सरप्राइज से सुमोना सकते में रह जाती हैं और ठंड के मारे कपकपाती नजर आ रही हैं.
देखें, Video...
एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी जारी की हैं.
गौरतलब है कि, सुमोना कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई कॉमेडी शो में उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब लोट-पोट किया है. कॉमेडी शो के अलावा सुमोना ने 'कसम से', 'कस्तूरी', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'जमाई राजा' जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने की वापसी, फैन्स ने कुछ यूं किया वेलकम
गौरतलब है कि, सुमोना कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई कॉमेडी शो में उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब लोट-पोट किया है. कॉमेडी शो के अलावा सुमोना ने 'कसम से', 'कस्तूरी', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'जमाई राजा' जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sumona Chakravarti, Kapil Sharma