विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2019

Kapil Sharma ने पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट, बोले- ईश्वर से यही प्रार्थना है...

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार को निपटाने के तुरंत बाद बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की है और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ट्वीट कर ये बात कही है.

Also Read in
Kapil Sharma ने पीएम मोदी को लेकर किया ट्वीट, बोले- ईश्वर से यही प्रार्थना है...
पीएम मोदी से मिले कपिल शर्मा (Kapil Sharma)
  • कपिल शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल
  • पीएम नरेंद्र मोदी के लिए किया ट्वीट
  • पीएम मोदी के साथ फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार को निपटाने के तुरंत बाद बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी तरह की मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले भी सितारों के साथ की थी. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा की कि महात्मा गांधी की 150 जयंती को किस तरह सेलिब्रेट किया जाए. इस मुलाकात में आमिर खान (Aamir Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी नजर आए.

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर ट्वीट किया, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आप से मिलकर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा. आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नई नई ऊंचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद.'

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. एक फोटो में तो शाहरुख खान पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, PM Narendra Modi, PM Modi, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Bollywoood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com