विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

The Kapil Sharma Show छोड़ यहां नजर आ रहे हैं कपिल शर्मा, बीवी भी है साथ- देखें Photo

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों विदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं, हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

The Kapil Sharma Show छोड़ यहां नजर आ रहे हैं कपिल शर्मा, बीवी भी है साथ- देखें Photo
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पत्नी के साथ बिता रहे हैं वक्त
  • कपिल शर्मा पत्नी के साथ बिता रहे हैं वक्त
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
  • ब्रिटिश कोलंबिया में कर रहे हैं छुट्टियां एंजॉय
नई दिल्ली:

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ समय बिता रहे हैं. कपिल शर्मा गिन्नी के साथ ब्रिटिश कोलंबिया में छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में कपिल शर्मा गिन्नी के साथ मार्निंग वॉक पर निकले हैं. अपनी इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'तुम और मैं इस खूबसूरत दुनिया में.' कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की इस तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे  हैं. 

WWE: ब्रॉक लेस्नर से पंगा लेने पर सेथ रॉलिन्स का हुआ बुरा हाल, ऐसी हुई पिटाई रिंग में ही लगे तड़पने- देखें Video


हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया था. इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बत्तख को रोड क्रॉस करने के लिए रास्ता देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कुछ बत्तखें सड़क पार कर रही है और सारी गाड़ियां उनके सड़क क्रॉस करने का इंतजार कर रही हैं. कपिल शर्मा वीडियो में कह रहे हैं कि हमें कुछ देर वेट करना पड़ेगा...और वह यह भी कहते हैं कि काश हमारे देश में भी इसको फॉलो किया जाता. 

अक्षय कुमार ने तैमूर अली खान को लेकर कही ये बात, तापसी पन्नू और विद्या बालन ने भी दिया साथ

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने कुछ दिन पहले अपने जल्द पिता बनने की खबर दी थी. कपिल शर्मा इन दिनों टेलीविजन पर 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' से धूम मचाए हुए है और उनकी टीम ने हंगामा बरपा रखा है.यही नहीं, कपिल शर्मा 'द एंग्री बर्ड्स 2' की हिंदी डबिंग कर रहे हैं. उनका साथ कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी दे रही हैं. इस तरह कपिल शर्मा अपने फैन्स के लिए कई नए धमाके लेने आने वाले हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Photo Viral, Comedian Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com