- कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह पर कसा तंज
- परमीत सेठी ने दिया कपिल शर्मा को करारा जवाब
- 'द कपिल शर्मा शो' का वीडियो हुआ वायरल
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो हर हफ्ते टीवी पर खूब धमाल मचाता है. लॉकडाउन के दौरान 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन अनलॉक में द कपिल शर्मा शो ने अपने नए एपिसोड्स के साथ टीवी पर फिर से धूम मचानी शुरू कर दी है. खास बात तो यह है कि 'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड में इस बार परिवार के सदस्य मेहमान के तौर पर एंट्री करते नजर आएंगे. वहीं, हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के पति परमीत सेठी कहते हैं कि मुझे डर लगता है कि ये कहीं मुझे ना खा जाएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma), परमीत सेठी (Parmeet Sethi) से अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के बारे में पूछते हैं कि यह दिल से वेजिटेरियन हैं कि आपने इन्हें बोला है कि आप नॉनवेज मत खाना. इसपर परमीत सेठी ने कहा, "ये मुझे ना खाले. सभी जानते हैं कि कम से कम छह, सात जजों को खा चुकी है ये. अब यह ऑडियंस को भी खा गई है." परमीत सेठी की यह बात सुनकर कपिल शर्मा हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं.
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के इस वीडियो को अब तक 9 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही इस वीडियो को देखकर फैंस कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ को भी शो में बुलाने की इच्छा जता रहे हैं. बता दें कि परमीत सेठी के अलावा इस बार शो में परमीत सेठी के अलावा कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह और कीकू शारदा की पत्नी प्रियंका शारदा भी नजर आएंगी. इससे जुड़ी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें परिवार के सदस्य साथ मिलकर ढेर सारी मस्ती और धमाल करते नजर आ रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं