टीवी इंडस्ट्री वो दुनिया है जो पैसा और शोहरत दोनों देती है. लेकिन ये दुनिया समय और तत्परता मांगती है. यहां रोज नए नए एक्टर आते हैं और पुराने एक्टर इसे छोड़ जाते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिसने अपने दौर में टीवी पर तहलका मचा दिया था. करियर के पीक पर मां बनने के बाद ये एक्ट्रेस ऐसे डिप्रेशन में गई कि उबरने में सालों लग गए. एक वक्त ऐसा आ गया था कि इस एक्ट्रेस ने दुखी होकर जीने की इच्छा ही छोड़ दी थी. लेकिन सालों बाद हिम्मत करके उसने कमबैक किया लेकिन एक्टिंग की बजाय दूसरे पेशे में किस्मत आजमाई.
कौन है ये एक्ट्रेस?
जी हां बात कर रहे हैं टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा. कहानी घर घर की सीरियल में ग्रे शेड का रोल करके श्वेता घर घर में पहचानी जाने लगी थी. इस सीरियल ने उनके करियर को एक बड़ा मुकाम दिया था. इसके बाद श्वेता कुसुम और कुमकुम के जरिए और मशहूर हो गईं. ये वो दौर था जब श्वेता क्वात्रा का करियर ऊंचाइयों को छू रहा था. उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया. 2004 में श्वेता ने को स्टार और मशहूर टीवी एक्टर मानव गोहिल से शादी कर ली. इसके आठ साल बाद दोनों के घर में बेटी का जन्म हुआ. बेटी के जन्म के बाद श्वेता पोस्टपार्टम डिप्रेशन में चली गई. इस दौरान उनका करियर खत्म हो गया और वो तनाव में रहने लगीं. उनके दोस्त बताते हैं कि करीब पांच साल तक श्वेता डिप्रेशन में रहीं. उनका किसी चीज में मन नहीं लगता था, उन्हें लगता था कि दुनिया खत्म हो गई है. दोस्त बताते हैं कि श्वेता का ऐसा हाल हो गया था कि उसकी जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रियल एस्टेट की दुनिया में रखा कदम
हालांकि इस दौरान उन्हें कई लोगों का सपोर्ट मिला और पांच सालों बाद वो वापस नॉर्मल जिंदगी में लौट पाईं. इसके बाद उन्होंने कमबैक करते हुए 2012 में बालवीर सीरियल में काम किया लेकिन उन्हें उसका ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया. इसके बाद श्वेता ने एक बड़ा फैसला किया और एक्टिंग छोड़कर रियल एस्टेट के बिजनेस में कदम रखा. बताया जा रहा है कि हाल ही में श्वेता ने रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कामकाज शुरू कर दिया है. श्वेता दुबई में स्थित प्रॉपर्टी के प्रमोशन का काम कर रही हैं. श्वेता ने अपने नए काम से जुड़े कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं