विज्ञापन

जोधा अकबर की ‘महामंगा’ का लेटेस्ट फोटो वायरल, पति के साथ आई नजर, फैंस बोले- आज पता चला ये हस्बैंड-वाइफ हैं

जोधा अकबर की महामंगा यानी एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने करियर में कभी नेगेटिव किरदार निभाए, तो कभी कॉमेडी करते हुए नजर आए.

जोधा अकबर की ‘महामंगा’ का लेटेस्ट फोटो वायरल, पति के साथ आई नजर, फैंस बोले- आज पता चला ये हस्बैंड-वाइफ हैं
जोधा अकबर की महामंगा 13 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी
नई दिल्ली:

जोधा अकबर की महामंगा यानी एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने करियर में कभी नेगेटिव किरदार निभाए, तो कभी कॉमेडी करते हुए नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अश्विनी कलसेकर के पति भी बॉलीवुड ही नहीं साउथ का जाना पहचाना चेहरा हैं, जिन्हें आपने कई फिल्मों में विलेन के रोल में देखा होगा. इतना ही नहीं आपने कई फिल्मों में तो इस कपल को साथ में भी देखा होगा. कई फिल्मों में तो ये पति-पत्नी बनकर भी नजर आए हैं, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि मुरली और अश्विनी रियल लाइफ में भी हसबैंड-वाइफ हैं. हाल ही में दोनों का साथ में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बड़े प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 39 करोड़ बजट, 200 करोड़ कलेक्शन, 9 साल पुरानी इस फिल्म में विराट कोहली से कॉपी था हीरो का हेयरस्टाइल

जोधा-अकबर की महामंगा का वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड हेल्पलाइन ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मुरली और अश्विनी किसी सोसाइटी में नजर आ रहे हैं. दोनों ने सेम कलर के कपड़े पहने हुए हैं. जहां मुरली ने ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम जींस पहनी है, वहीं अश्वनी ने ब्लू कलर की साड़ी कैरी की है. वीडियो में दिख रहा है कि कैमरा देखकर मुरली अपनी पत्नी को बड़े प्यार से बुलाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर बड़े प्यार से पैपराजी को पोज देते हैं.

इस वीडियो को देखकर लोगों को कपल पर बड़ा प्यार आ रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे तो आज पता चला ये दोनों पति पत्नी हैं.' वहीं एक अन्य ने लिखा ‘ये मेरे लिए सरप्राइज था! अच्छा लगा ये देखकर की दोनों असली में भी कपल हैं'

इन फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं जोधा अकबर की एक्ट्रेस

आपको बता दें कि कपल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जिसमें कुछ फिल्में काफी फेमस रही हैं जैसे गोलमाल रिटर्न, बदलापुर,गोलमाल अगेन. सर्कस. इसके अलावा दोनों मराठी, तेलुगु फिल्मों में भी काम करचुके हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com