विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2021

जोधा अकबर की जोधा बन गईं ‘चीकू की मम्मी’, बोलीं- यह मुश्किल था क्योंकि…

परिधि शर्मा के अलावा शो में वैष्णवी प्रजापति भी नजर आएंगी, जो उनकी बेटी की भूमिका निभाएंगी.

जोधा अकबर की जोधा बन गईं ‘चीकू की मम्मी’, बोलीं- यह मुश्किल था क्योंकि…
परिधि शर्मा फोटो
नई दिल्ली:

हमने अब तक टीवी शो के न जाने कितने प्रोमो देखे हैं, लेकिन 'चीकू की मम्मी दूर की' के हालिया प्रोमो ने काफी चर्चा बटोरी है. यह प्रोमो मिथुन चक्रवर्ती के कारण काफी सुर्खियों में है. यह शो अपने शानदार प्रोमो के कारण चर्चा में बना रहा है और लोग अब इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि चीकू और उसकी मां फिर से कैसे मिल सकते हैं. इसमें परिधि शर्मा एक मां की भूमिका में नजर आएंगी और अपने किरदार नुपुर में जान डालने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ रहीं.

रियल लाइफ मां होने के कारण परिधि इस शो से इमोशनली भी जुड़ी हुई हैं. दर्शकों को परिधि यकीनन इस रोल में पसंद आएंगी, क्योंकि वे अपने किरदार की जमकर तैयारी कर रही हैं. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, “क्लासिकल डांस सीखना मेरे लिए एक कठिन कदम था. विशेष रूप से मुद्राएं, क्योंकि आप कोई गलती नहीं कर सकते. मेरे बचपन के मेंटर का धन्यवाद, जो मेरी तारणहार बनीं और मुझे सही मुद्रा के साथ उत्कृष्ट क्लासिकल डांस करने का विश्वास दिलाया. मुझ पर उनके विश्वास ने मुझे अपनी बेटी के साथ क्लासिकल डांस का अभ्यास शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया”.

j3i1s0u

परिधि शर्मा के अलावा शो में वैष्णवी प्रजापति भी नजर आएंगी, जो उनकी बेटी की भूमिका निभाएंगी. स्टार प्लस हमेशा अपने दर्शकों के लिए नए-नए कांसेप्ट लाता है और इस बार भी 'चीकू की मम्मी दूर की' के साथ वे स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया कांसेप्ट लेकर आ रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paridhi Sharma, Chikoo Ki Mummy Durr Kei, Mithun Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com