विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2022

अंग्रेजी गाने पर कुछ यूं थिरकीं जैस्मिन भसीन देखने वाले रह गए देखते, बोले- जैस्मिन भसीन सबसे हसीन- VIDEO

जैस्मिन भसीन टेलीविजन इंडस्ट्री की वन ऑफ़ द मोस्ट फैशनेबल सेलिब्रिटीज में से एक हैं. कभी अपनी अदाकारी तो कभी अपने फैशन सेंस के चलते जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं.

अंग्रेजी गाने पर कुछ यूं थिरकीं जैस्मिन भसीन देखने वाले रह गए देखते, बोले- जैस्मिन भसीन सबसे हसीन- VIDEO
जैस्मिन भसीन का वीडियो हुआ वायरल

जैस्मिन भसीन टेलीविजन इंडस्ट्री की वन ऑफ़ द मोस्ट फैशनेबल सेलिब्रिटीज में से एक हैं. कभी अपनी अदाकारी तो कभी अपने फैशन सेंस के चलते जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. 'बिग बॉस 14' से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद जैस्मिन भसीन फैंस के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो दीवा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा होता ही जा रहा है. फैंस को जैस्मिन की खूबसूरत तस्वीरें और एंटरटेनिंग वीडियोज़ का बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त डांसिंग वीडियो पोस्ट किया है. हमेशा की तरह अपने इस वीडियो में भी जैस्मिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

जैस्मिन भसीन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दिलकश तस्वीरें और एंटरटेनिंग वीडियोज़ पोस्ट करती रहती हैं. इन दिनों जैस्मिन का एक जबरदस्त डांस वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है. इस वीडियो में जैस्मिन को लेटेस्ट ट्रेंडिंग सॉन्ग 'ओला मताले ताले ऊ' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दीवा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर का ही लूज़ पैंट पहन रखा है. ये वीडियो उनके घर का नजर आ रहा है, जहां वो सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी डांस और अदाओं का तड़का लगा रही हैं. वीडियो में जैस्मिन के खुले हुए बाल और प्यारी सी स्माइल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है. 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जैस्मिन भसीन ने कैप्शन में लिखा, ' एक वीडियो जो ड्राफ्ट में था क्योंकि ये ट्रेंड रहा है'. इंटरनेट पर जैस्मीन भसीन की तस्वीर या वीडियो आए और उसकी तारीफ ना की जाए ऐसा कैसे हो सकता है. फैंस का भी इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई फैंस जैस्मिन को खूबसूरत, क्यूट और प्रिटी बुला रहे हैं तो कई उन्हें ब्यूटी क्वीन कह रहा है. वहीं अली गोनी ने भी वीडियो पर आंख में हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Jasmin Bhasin Latest Video, Jasmin Bhasin Viral Video, Jasmin Bhasin Isntagram, Aly Gony, Jasmin Bhasin And Aly Goni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com