विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2021

Hina Khan के ट्रेडिशनल लुक ने ढाया कहर, देखें उनकी लेटेस्ट फोटोशूट की 10 तस्वीरें...

हिना खान (Hina Khan) अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं. उनकी तस्वीरें पर फैन्स के साथ-साथ सेलब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं.

Hina Khan के ट्रेडिशनल लुक ने ढाया कहर, देखें उनकी लेटेस्ट फोटोशूट की 10 तस्वीरें...
हिना खान (Hina Khan) की तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

हिना खान (Hina Khan) अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैन्स के बीच शेयर करती हैं. हिना खान (Hina Khan) की ग्लैमरस तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं. ऐसा ही हाल उनके लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, हिना खान ने हाल ही में फोटोशूट कराया है, जिसमें वह पर्पल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. हिना खान (Hina Khan Photos) का ट्रेडिशनल लुक फैन्स के खूब पसंद आ रहा है.

हिना खान (Hina Khan) की तस्वीरों पर फैन्स हमेशा की तरह जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. उन्होंने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कुछ ही घंटों में हिना खान की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हिना खान इस तरह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फोटोशूट से भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. बता दें कि हिना खान के करीब 12 मिलियन फॉलोवर्स इंस्टाग्राम पर हैं.

हिना खान (Hina Khan) के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उनकी तस्वीरों ने इस तरह धूम मचाई हो. इससे पहले भी हिना खान ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आईं. हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह 'नागिन' के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल अदा करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसके जरिए उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता भी हासिल की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hian Khan Photos, Hina Khan Pose In Lehenga, Hina Khan Pose, Hina Khan Traditional Look, Hina Khan Glamorous Photoshoot, Hina Khan Age, Hina Khan Instagram, Hina Khan Look, Hina Khan Instagram Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com