विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

Hina Khan ने ट्रेडिशनल लुक में शेयर किया वीडियो, Mahima Chaudhry ने कमेंट कर यूं की तारीफ...

हिना खान (Hina Khan) ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो में वह पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आ रही हैं. 

Hina Khan ने ट्रेडिशनल लुक में शेयर किया वीडियो, Mahima Chaudhry ने कमेंट कर यूं की तारीफ...
हिना खान (Hina Khan) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से फेमस हुई मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. हिना अपने नए गाने 'बारिश बन जाना' (Baarish Ban Jaana) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस गाने में शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) संग उनका रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है. हिना खान (Hina Khan Video) ने अब फिर से एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो रील शेयर किया है, वह खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक ब्लैक कलर का सूट पहना है, जिसपर पिंक और गोल्डन कलर से खूबसूरत सा जरी का काम किया हुआ है. इस वीडियो रील में हिना का पारंपरिक रूप लाजवाब लग रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'छाप तिलक' सॉन्ग सुनाई दे रहा है. उनका यह वीडियो रील खूब पसंद किया जा रहा है. इस पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भी कमेंट कर इनकी तारीफ की है. उन्होंने कमेंट कर 'प्रिटी' लिखा है. 

बता दें कि, हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत प्रसिद्ध सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से की थी. हालही में हिना खान (Hina Khan) का 'पत्थर वरगी' म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था. जिसे जाने-माने सिंगर बी-प्राक ने गाया है. बीते साल फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साथ ही वह नागिन 5 में 'नागेश्वरी' की भूमिका में भी नजर आईं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Photos Viral, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Traditional Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com