विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2021

हिना खान ने स्टेबिन के साथ ‘बारिश बन जाना’ पर किया रोमांटिक Dance, देखने लायक था शाहीर शेख का रिएक्शन

हिना खान का यह डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 'बारिश बना जाना' गाने पर डांस कर रही हैं.

हिना खान ने स्टेबिन के साथ ‘बारिश बन जाना’ पर किया रोमांटिक Dance, देखने लायक था शाहीर शेख का रिएक्शन
हिना खान डांस वीडियो वायरल
  • हिना खान ने 'बारिश बन जाना' पर किया डांस
  • वीडियो में सिंगर स्टेबिन बेन भी आए नजर
  • शाहीर शेख का दिखा क्यूट रिएक्शन
नई दिल्ली:

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का नया गाना 'बारिश बन जाना' फैन्स की पहली पसंद बनता जा रहा है. इस गाने में हिना खान के साथ शाहीर शेख की केमिस्ट्री गजब ढा रही है. तेजी से यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस हिट गाने को लेकर अब हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सिंगर स्टेबिन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट के कैप्शन में हिना ने लिखा है, "जब हिना स्टेबिन से मिली और 'बारिश बन जाना' गाने पर डांस किया तो देखो कैसे बारिश हुई...".

स्टेबिन बेन के साथ​ हिना ने किया डांस 

इंस्टाग्राम पोस्ट में हिना खान स्टेबिन बेन के साथ डांस कर रही हैं और जैसे ही वीडियो खत्म होता है तो टीवी पर शाहीर शेख नजर आते हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन के साथ ब्रैकेट में लिखा कि, "शाहीर हमने आपके एपिक रिएक्शन को देख लिया है. मिस्ड यू". सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वालीं हिना खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस 'लव' और 'फायर' वाले इमोजी कमेंट कर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं.

गाने को मिले 21 करोड़ से ज्यादा व्यूज 

कश्मीर की वादियों में शूट किए गए इस वीडियो को अब तक यू-ट्यूब पर 21 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना 3 जून को रिलीज हुआ था. गाने की शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम को किन हालातों से गुजरना पड़ा था, इसे लेकर हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसमें शाहीर-हिना दोनों अपने सिर को टॉवल से लपेटे कांपते हुए नजर आ रहे थे. हिना ने बताया था कि शूटिंग के समय वहां बहुत ठंड थी और उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाने की शूटिंग पूरी की है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Shaheer Sheikh, Hina Khan Video, Hina Khan Dance Video, Baarish Ban Jaana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com