विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा का Lock upp सीजन 2 में चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर दिया था धोखा

एक्टर हर्षद चोपड़ा ने लॉक अप सीजन 2 में खुलासा किया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड ने उन्हें मिलकर धोखा दिया. 

हर्षद चोपड़ा का  Lock upp सीजन 2 में चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड ने मिलकर दिया था धोखा
हर्षद चोपड़ा ने लॉकअप सीजन 2 में किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के गौरव खन्ना से तलाक के खुलासे के बाद नेटफ्लिक्स के लॉकअप सीजन 2 में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. टीवी के जाने माने एक्टर हर्षद चोपड़ा ने शो में बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर धोखा दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि लॉक अप सीजन 2 के कन्फेशन राउंड होता है. जहां कंटेस्टेंट को अपनी पर्सनल लाइफ का एक गहरा राज खोलना होता है. अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें सजा मिलेगी. वहीं इसी के चलते हर्षद चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे शेयर करते हुए वह इमोशनल हो गए. 

हर्षद चोपड़ा ने किया खुलासा

हर्षद चोपड़ा ने कहा, मैंने अपने दोस्त और गर्लफ्रेंड को एक साथ खो दिया. मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर. यह मेरा सीक्रेट है. उन्होंने यह भी बताया कि यह 2010 में उनके साथ हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने कभी बात नहीं की. वहीं धोखे से पड़े असर को लेकर हर्षद चोपड़ा ने कहा कि इसने उन्हें बदला और पर्सनल लाइफ को गार्ड करने का फैसला किया क्योंकि वह जल्दी से अटैच हो जाते हैं, जिसके कारण उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है. 

ये भी पढ़ें- लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा चमोला का खुलासा, शादी के 10 साल बाद गौरव खन्ना से ले रहीं तलाक, कहा- एक साल से अलग रह रहे

हर्षद चोपड़ा के बारे में

43 साल के हर्षद चोपड़ा ने अभी तक शादी नहीं की है और ना ही पब्लिकली कोई रिलेशनशिप कंफर्म किया है. हालांकि उनके रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर चर्चा में रही हैं. दरअसल, कहा जाता है कि वह एक्ट्रेस सृति झा को डेट कर चुके हैं, जिनके साथ उन्होंने सौभाग्यवती भव में काम किया है. हालांकि दोनों ने कभी कंफर्म नहीं किया. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ के साथ भी उनकी कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं. 

ये भी पढ़ें-  मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, जिसमें उन्होंने नहीं इस एक्ट्रेस ने किया डांस, बनने में लगे 14 साल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshad Chopda, Lock Upp Season 2, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com