विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

TV के राम और सीता ने शानदार तरीके से किया वर्कआउट, Video में दिखी पति-पत्नी की जोरदार केमेस्ट्री

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के वर्कआउट वीडियो में उनका अंदाज भी देखने लायक है.

TV के राम और सीता ने शानदार तरीके से किया वर्कआउट, Video में दिखी पति-पत्नी की जोरदार केमेस्ट्री
गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) का शानदार अंदाज में वर्कआउट
  • टीवी के राम और सीता ने जबरदस्त अंदाज में किया वर्कआउट
  • पति-पत्नी के अंदाज ने खींचा सबका ध्यान
  • गुरमीत चौधरी और देबिना का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी के राम और सीता यानी गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दोनों पति-पत्नी अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते हैं, जो खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं. ऐसा ही हाल टीवी के राम और सीता के वर्कआउट वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में पति-पत्नी जबरदस्त अंदाज में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अल्टिमेट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

अल्टीमेट बॉलीवुड द्वारा साझा किया गए गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के इस वीडियो में उनका अंदाज भी देखने लायक है. इसमें पहले गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी को गोद में उठाकर वर्कआउट करते हैं. इसके बाद देबिना बनर्जी भी अपने पति को उठाकर वर्कआउट करती हैं. बता दें कि इसके अलावा गुरमीत और देबिना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें वह साथ में योगा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दोनों के एक डांस वीडियो ने भी फैंस का खूब ध्यान खींचा था. इस वीडियो में गुरमीत और देबिना गोविंदा के गाने पर थिरकते हुए दिख रहे थे. 

बता दें कि गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) टीवी सीरियल रामायण से काफी प्रसिद्ध हुए थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इसके बाद गुरमीत चौधरी 'गीत' और 'पुनर विवाह' में भी नजर आए. टीवी सीरियल के अलावा गुरमीत चौधरी ने 'खामोशियां' और 'वजह तुम हो' जैसी बॉलीवुड फिल्मों  में भी मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं, देबीना बनर्जी की बात करें तो उन्होंने मायावी से टेलीविजन की दुनिया में अपना कदम रखा था. टीवी के साथ-साथ उन्होंने तेलुगू और हिंदी फिल्मों में भी अपना नाम कमाया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Choudhary, Debina Bonnerjee, Gurmeet Choudhary Workout Video, Debina Bonnerjee Work Out Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com