सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने फैन्स के साथ-साथ पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैन्स उनके निधन पर काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की सिद्धार्थ के निधन की खबर पर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है. साथ ही वो मीडिया पर्सन से बात करते हुए ये भी कह रही है कि लोग क्यों कह रहे हैं कि सिडनाज की जोड़ी टूट गई. ये कभी नहीं हो सकता है कि सिडनाज की जोड़ी टूट जाए.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लड़की खुद को सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ी फैन बता रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कह रही है: "प्लीज कोई ये मत कहो कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे, सिद्धार्थ और सिडनाज कभी नहीं मर सकते. हम फैंस उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे." इस फैन ने आगे वीडियो में शहनाज को लेकर भी बात की. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने काम और अंदाज से लाखों-करोड़ों फैन बनाए हैं. उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता था.
सिद्धार्थ शुक्ला के करियर का ग्राफ बिग बॉस 13 में आने के बाद बढ़ता चला गया. इसी शो में वो शहनाज गिल से मिले और बाज में जाकर दोनों की जोड़ी सिडनाज के नाम से फेमस हो गई. शो से निकलने के बाद दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया और लोगों का दिल जीता. खबर थी कि दोनों साथ में एक वेब सीरीज भी करने वाले थे. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं