विज्ञापन

तो क्या आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का नहीं हो रहा तलाक? बिग बॉस विनर ने यूं चौंकाया

आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में एंट्री लेते हुए अपने तलाक की खबर से सभी को हैरान कर दिया. इस बीच जब गौरव खन्ना से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह का जवाब दिया.

तो क्या आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का नहीं हो रहा तलाक? बिग बॉस विनर ने यूं चौंकाया
आकांक्षा चमोला के तलाक के दावों पर गोरव खन्ना ने चोड़ी चुप्पी
Social Media
नई दिल्ली:

आकांक्षा चमोला के लॉकअप सीजन 2 में एंट्री लेने के बाद से गौरव खन्ना के साथ उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने शो में आते ही सनसनीखेज खुलासा किया. आकांक्षा ने कहा कि वो अपने पति गौरव से तलाक ले रही हैं. आगे बढ़ते हुए एपिसोड्स में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से बातचीत में और भी सीक्रेट खोले और तलाक की वजह बताई. अब इस बारे में गौरव खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी के प्रेस इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने आकांक्षा के बयानों और अपने रिश्ते के स्टेटस को लेकर हुए सवालों के जवाब दिए. 

आकांक्षा चमोला से रिश्ते पर गौरव खन्ना का बयान

जब गौरव से आकांक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जो पहले था, वही अब भी है. प्यार भी उसी का है और सपोर्ट भी. वो मेरी बीवी है यार. आकांक्षा को ऑल द बेस्ट. मैं उनके साथ खड़ा हूं. मैं चाहता हूं कि वो जीतें, आप सब उन्हें सपोर्ट करें.”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब आकांक्षा ने ‘लॉक अप' शो में दोनों के अलगाव और तलाक की बात कही थी. गौरव का यह सपोर्ट वाला रवैया फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. इस विवाद के बाद गौरव ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. कैप्शन में सिर्फ दो हैशटैग लिखे - “खुद को प्यार करो” और अपना नाम. फैंस ने इन पोस्ट्स पर भरपूर प्यार और सपोर्ट दिखाया. कई यूजर्स ने उन्हें हीरो बताया और पॉजिटिविटी भेजी. करण वाही जैसे दोस्तों ने भी कमेंट्स किए, जबकि गौरव ने एक डार्क इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की जिसमें एक भावुक गाना जोड़ा गया.

गौरव से रिश्ते पर क्या क्या बोली थी आकांक्षा?

‘लॉक अप 2' में एंट्री के दौरान आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वे और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने बताया कि यह उनका निजी मामला था, जिसे उन्होंने लंबे समय तक छुपाकर रखा. शो में यह बात कहते हुए आकांक्षा भावुक भी हो गईं.
आकांक्षा ने आगे कहा कि वे दोबारा रिलेशनशिप में पड़ने की बजाय अपनी जिंदगी को एंजॉय करना चाहती हैं. आकांक्षा ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि गौरव बच्चे चाहते हैं लेकिन वह उन्हें ये खुशी नहीं दे सकतीं. जब साथ बैठी कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या वह अडॉप्शन के लिए भी राजी नहीं तो आकांक्षा ने सीधे इंकार कर दिया. बिग बॉस के घर में एक एपिसोड में दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद अब ये खुलासा इस कपल के फैन्स को हैरान कर रहा है.

यह भी पढ़ें: वेलकम टू द जंगल पर हो रही नोटों की बरसात, अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Khanna, Akanksha Chamola, Entertainment, Lock Upp 2, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com