विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसा लगता है ‘एंटरटेनमेंट की रात’

शो का फॉर्मेट कुछ-कुछ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसा रखा गया है, जिसमें कलाकारों की एक टीम बनाई गई है जिसमें टीवी एक्टर रवि दुबे, दीपिका कक्कड़, आशा नेगी हैं तो रेडियो जॉकी मलिश्का भी शो में नजर आ रही हैं.

कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसा लगता है ‘एंटरटेनमेंट की रात’
एंटरटेनमेंट की रात के मंच पर हरभजन सिंह और जरीन खान
  • हरभजन सिंह और जरीन खान से मलिश्का ने इंटरव्यू किया
  • जरीन खान की नवीं और 12वीं क्लास की तस्वीरें भी दिखाई गईं
  • रवि दुबे ने जोक सुनाए और अपनी मिमिक्री के जरिए एंटरटेन किया
नई दिल्‍ली: शनिवार 18 नवंबर से टेलीविजन पर नए रियलिटी शो ने दस्तक दे दी है. बिग बॉस के तुरंत बाद आने वाले इस शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ को सलमान खान ने लॉन्च किया और शो में स्टैंडअप कॉमेडियन से लेकर टीवी एक्टर तक सब शामिल हैं. शो का फॉर्मेट कुछ-कुछ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसा रखा गया है, जिसमें कलाकारों की एक टीम बनाई गई है जिसमें टीवी एक्टर रवि दुबे, दीपिका कक्कड़, आशा नेगी हैं तो रेडियो जॉकी मलिश्का भी शो में नजर आ रही हैं. इनके अलावा कॉमेडियन बलराज, मुबीन हैं तो रोडीज फेम जज रघु भी हैं. इनके अलावा कॉमेडी के नन्हे सरताज भी हंसाने का काम कर रहे हैं. लेकिन शो का फॉर्मेट कोई ताजगी भरा नहीं है. इसमें ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की झलक मिलती है क्योंकि मुबीन उसी तरह हंसी मजाक भरी डबिंग कर रहे हैं जैसी वे कृष्णा और भारती के शो में करते थे.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss के बिकीनी डांस के बाद अब इस सीरियल की लीड कास्ट ने कर डाला ऑनस्क्रीन रोमांस

गेस्ट सेक्शन में आज ‘अक्सर-2’ की हीरोइन जरीन खान थीं तो दूसरी ओर क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी बुलाया गया था. उनके अलावा, टीवी एक्ट्रेस मौनी राय भी नजर आईं. हरभजन सिंह और जरीन खान से मलिश्का ने इंटरव्यू किया और उनसे क्रिकेट और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें जानी भीं. यही नहीं, जरीन खान की नवीं और 12वीं क्लास की तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिनमें वे ओवरवेट थीं. हालांकि उन्होंने इसे काफी हेल्दी अंदाज में लिया.

VIDEO: इनसे मिला सपना चौधरी को Love Bite, बोलीं- बापू सुसाइड कर लेगा!

रवि दुबे ने जोक सुनाए और अपनी मिमिक्री के जरिए एंटरटेन किया. शो के फॉर्मेट में रैप का मुकाबला भी रखा गया है. आज के मुकाबले में सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और हरभजन सिंह के साथ मुकाबला किया. पहले एपिसोड में कई पंच मजेदार थे, उम्मीद करते हैं शो एंटरटेनमेंट की और ज़ायक़ेदार खुराक लेकर आएगा.

VIDEO: बिग बॉस के बाद लोगों की नजर में बदली मेरी इमेज : सनी लियोनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment Night
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com