विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण की सीता ने पहनी जींस और शर्ट, मॉडर्न अंदाज देख फैन्स हैरान, देखें पहले और अब की तस्वीर

रामानंद सागर की 'रामायण' की सीता यानी दीपिका चिखलिया हाल ही में जीन्स और व्हाइट शर्ट में नजर आईं. उनका मॉडर्न लुक देखकर फैंस हैरान रह गए. लेकिन उनकी सादगी ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. 

दूरदर्शन की रामायण की सीता ने पहनी जींस और शर्ट, मॉडर्न अंदाज देख फैन्स हैरान, देखें पहले और अब की तस्वीर
रामायण की सीता दीपिका चिखलिया का मॉडर्न लुक देख हैरान फैन्स
Social Media
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया घर घर में एक देवी के तौर पर पहचानी जानी लगी थी. गेरुए रंग की साड़ी और सिंपल मेकअप के साथ दीपिका चिखलिया एक सादगी भरे अंदाज में माता सीता का रोल अदा करती रहीं. इस पहचान को उन्होंने हमेशा जिया ही है. सीता माता के रूप में पहचान बनी तो दीपिका चिखलिया ने कभी किसी ग्लैमरस रोल को नहीं अपनाया. आम जिंदगी में भी वो इस रोल की मर्यादा को निभाती रहीं. लेकिन उनके फैन हैरान तब हुए जब वो जींस और शर्ट में नजर आईं. खास बात ये है कि मॉर्डन लुक में भी उनकी सादगी लोगों के दिलों को भा गई. 

जीन्स-शर्ट में दिखीं दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर साड़ी और एथनिक लुक में नजर आती हैं. आमतौर पर उन्हें पारंपरिक लुक में ही देखा जाता रहा है. लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग था. वो जीन्स और सफेद शर्ट पहनकर निकलीं जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए थे. इस लुक में दीपिका चिखलिया बेहद खूबसूरत तो लग ही रहीं थीं. अपने उम्र से कहीं ज्यादा कम भी नजर आ रही थीं. 

उनके कपड़े भले ही मॉडर्न थे. लेकिन फैंस की नजरों में उनकी पहचान आज भी वही है. जो 1987 में 'रामायण' ने उन्हें दी थी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने उन्हें ओरिजिनल सीता माता कहा तो किसी ने लिखा कि कमाल है, इतने साल बाद भी चेहरे पर वही सादगी और शांति नजर आती है. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़ने वाले इमोजी शेयर किए. 

सीता की छवि नहीं तोड़ना चाहतीं दीपिका

दीपिका चिखलिया कई बार कह चुकी हैं कि वो अपनी सीता वाली इमेज से अलग नहीं होना चाहतीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें एक टीवी शो में मां कौशल्या का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया. दीपिका के मुताबिक उनके भाई ने उनसे कहा था कि दुनिया उन्हें सीता के रूप में जानती है और उन्हें उसी पहचान के साथ याद रखा जाना चाहिए. ये बात उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने तय कर लिया कि वो अपनी उस छवि के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी.

यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम जानते हैं आप? 350 से ज्यादा फिल्मों में कभी नहीं सुना होगा मिथुन दा का ये नाम

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Chikhaliya, Ramayan Sita, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com