विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच हाथापाई पर डॉली बिंदा को आया गुस्सा, बोलीं- गेट वेल सून आसिम...

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज बेकाबू होते जा रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला जहां अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं, वहीं आसिम रियाज उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए, उन्हें जमकर उकसा रहे हैं. डॉली बिंद्रा का यूं रिएक्शन आया है.

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बीच हाथापाई पर डॉली बिंदा को आया गुस्सा, बोलीं- गेट वेल सून आसिम...
सिद्धार्थ-आसिम की फाइट पर डॉली बिंद्रा का रिएक्शन
  • सिद्धार-आसिम हुए बेकाबू
  • घर में हाथापाई पर हैं उतारू
  • डॉली बिंद्रा का यूं आया ट्वीट
नई दिल्ली:

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज बेकाबू होते जा रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला जहां अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं, वहीं आसिम रियाज उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए, उन्हें जमकर उकसा रहे हैं. इस तरह बिग बॉस हाउस के दो दोस्त अब जानीदुश्मन बन चुके हैं और एक दूसरे को देखने तक को तैयार नहीं है. इस तरह बिग बॉस हाउस एक बार फिर जंग का मैदान बन चुका है, और पूरा घर तीन हिस्सा में बंटता भी नजर आ रहा है. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की इस फाइट को लेकर ट्वीट किया है. डॉली बिंद्रा ने अपने इस ट्वीट में आसिम रियाज पर निशाना साधा है. 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की फाइट पर ट्वीट में लिखाः 'जलन बहुत ही खतरनाक बीमारी है, गेट वेल सून. यह ट्वीट आसिम के लिए है. आसिम तुम जल्दी ठीक हो जाओ. कल के एपिसोड में दोस्त के लिए नफरत दिखी.' इस तरह बिग बॉस 13 के इन दोनों कंटेस्टेंट्स को लेकर डॉली बिंद्रा ने अपनी राय रखी है, और उन्होंने आसिम रियाज पर निशाना साधा है. आसिम रियाज इन दिनों शो में बहुत ही आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं, और वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लगातार उलझ रहे हैं. अपने गरम तेवरों की वजह से पहचान रखने वाले सिद्धार्थ शुक्ला भी उनकी बातें सुनकर बौखलाए जा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने साफ किया इनकार, बोले- इनका कर्ज नहीं चुकाऊंगा...

वैसे भी आसिम रियाज ने कल के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला के जमकर अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया था, जिस वजह से वह और भी भड़क गए थे. आज के एपिसोड में दोनों की जंग जारी रहेगी. हालांकि इस जंग का फायदा पारस छाबड़ा की टीम को मिला और शहनाज गिल ने स्वयंवर टास्क में पारस की टीम को जिता दिया. देखना यह है कि सिद्धार्थ और आसिम दोनों ही हाथापाई कर रहे हैं, और इस पर बिग बॉस का किस तरह का रिएक्शन आता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dolly Bindra, Siddharth Shukla, Asim Riaz, Bigg Boss, Bigg Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com