विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2019

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया कुछ ऐसा काम मम्मी बोलीं- आते ही शुरू...देखें Video

‘ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein)’ फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) का एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया कुछ ऐसा काम मम्मी बोलीं- आते ही शुरू...देखें Video
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का नया वीडियो हुआ वायरल
  • टीवी एक्ट्रेस हैं दिव्यांका त्रिपाठी
  • विवेक दहिया हैं उनके पति
  • वायरल हुआ उनका नया वीडियो
नई दिल्ली:

‘ये है मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein)' फेम टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिव्यांका त्रिपाठी का ये वीडियो भोपाल के उनके घर का है, और इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस अपने घर की रसोई में हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) रसोई में बहुत ही अनोखे ढंग से कॉफी बना रही हैं, और उनकी मम्मी इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रही हैं. यही नहीं, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जिस अंदाज में कॉफी बना रही हैं उनकी मम्मी भी इसे देखकर हैरान हैं.

'Sonchiriya' Trailer: 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज, मनोज बाजपेयी-सुशांत सिंह राजपूत की जोरदार जुगलबंदी

Simmba Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा का जलवा बरकरार, कमाए इतने करोड़

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः 'मेरी मम्मी को हर पल को कैमरे में कैद करना बेहद पसंद है!! जब भी वे ऐसा कर रही होती हैं तो हम उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन सच में बाद में इन वीडियो को देखने का बहुत मजा आता है.' इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी कप में पानी डालती हैं, और उसमें कॉफी पहले डली होती है. इस तरह दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) चुटकियों में कॉफी बना लेती हैं. दिव्यांका की मॉम कहती है कि बिना चीनी और दूध के तुमने चुटकियों में काफी बना ली.

The Accidental Prime Minister: मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर ने खोला राज, शूटिंग के पहले दिन हुआ कुछ ऐसा- Video

Golden Globes 2019: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में Rami Malek बेस्ट एक्टर, Green Book बेस्ट पिक्चर; Winners List

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था. ‘ये है मोहब्बतें' के उनके इशिता के कैरेक्टर को सभी ने बहुत पसंद किया. 34 वर्षीया दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya)  ने 8 जुलाई, 2016 को को-एक्टर विवेक दहिया से भोपाल में शादी की थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi Dahiya, Divyanka Tripathi Video Viral, Yeh Hai Mohabbatein Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com